फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ARM of Ruhilkhand Depot suspended for traveling without ticket passengers in roadways bus

Bareilly News: रोडवेज बस में बिना टिकट यात्रियों को सफर कराने पर रुहेलखंड डिपो के एआरएम निलंबित

Tue, 21 Feb 2023 07:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Feb 2023 07:17 PM IST
सार

बरेली-हल्द्वानी मार्ग पर 17 फरवरी को रोडवेज की एक ही बस में दो बार बिना टिकट यात्री पकड़े गए थे। एआरएम ने भोजीपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। अब एआरएम पर भी गाज गिरी है। 

विज्ञापन
ARM of Ruhilkhand Depot suspended for traveling without ticket passengers in roadways bus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में यात्रियों को बिना टिकट सफर कराने के मामले में रुहेलखंड डिपो के एआरएम राजेश कुमार पर कार्रवाई हुई है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) संजय कुमार ने मंगलवार को एआरएम को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


बरेली-हल्द्वानी मार्ग पर 17 फरवरी को बस संख्या यूपी 81 बीटी-6988 में मुरादाबाद के प्रवर्तन दल ने लालकुआं के पास नौ यात्री बिना टिकट पकड़े थे। इसी बस में रात साढ़े दस बजे बरेली के चेकिंग दल ने भोजीपुरा क्षेत्र के जादौपुर में 19 यात्री बिना टिकट पकड़े थे। 
विज्ञापन


एआरएम राजेश कुमार ने उसी रात भोजीपुरा थाने में संविदा परिचालक सत्यपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिचालक की संविदा भी समाप्त कर दी गई थी। आरएम दीपक चौधरी ने पूरे प्रकरण की जानकारी एमडी को दी थी। अब एमडी संजय कुमार ने एआरएम राजेश कुमार को निलंबित करते हुए एआरएम मुरादाबाद के कार्यालय से संबद्ध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिनकी थी जिम्मेदारी, छूट गए वे अधिकारी

हल्द्वानी, बदायूं और मुरादाबाद मार्ग पर चलने वाली बसों की चेकिंग और पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी एआरएम बरेली पर है। शाहजहांपुर, बीसलपुर, पीलीभीत मार्ग पर संचालित बसों के चेकिंग की जिम्मेदारी एआरएम रुहेलखंड डिपो पर है। मामले में हल्द्वानी मार्ग के उन अधिकारियों पर कार्रवाई की कोई आंच नहीं आई, जिनके पास नियमित चेकिंग की जिम्मेदारी थी।

ये हैं आरोप

परिवहन निगम के मुख्यालय ने बिना टिकट सफर कराने को भ्रष्टाचार का गंभीर मामला माना है। निलंबन आदेश में अधीनस्थ पर नियंत्रण न रखने, मार्ग पर चेकिंग कराने में लापरवाही बरतने और परिवहन निगम को वित्तीय क्षति पहुंचाने के आरोप एआरएम राजेश कुमार पर लगाए गए हैं। यह भी कहा गया है कि मुख्यालय से जो आदेश मिल रहे थे, एआरएम ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed