{"_id":"697539bd351dea54300be8be","slug":"argument-over-taking-out-a-vehicle-without-paying-toll-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-103793-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिना टोल दिए गाड़ी निकालने पर नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिना टोल दिए गाड़ी निकालने पर नोकझोंक
विज्ञापन
हाफिजगंज। लभेड़ा टोल पर बिना टोल दिए गाड़ी निकालने पर टोलकर्मी और अधिवक्ता के बीच कहासुनी हो गई। मामले को बढ़ता देख टोल मैनेजर ने समझाकर अधिवक्ता को बिना टोल लिए आगे के लिए रवाना कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, बरेली निवासी अधिवक्ता अपने साथी के साथ नवाबगंज कोर्ट से वापस बरेली लौट रहे थे। हाफिजगंज के लभेड़ा टोल पर साइड लाइन से बिना टोल दिये निकल रहे थे कि वहां तैनात टोल कर्मी ने अधिवक्ता की गाड़ी निकालने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। अधिवक्ता ने कहा कि हम लोगों की टोल न देने का विरोध चल रहा है। इसलिए वे लोग अभी टोल नही देंगे। इसके बाद उनके बुलावे पर अन्य अधिवक्ता आदि पहुंच गए। एडवोकेट को पहुंचता देख टोल मैनेजर प्रियांशु सचान मौके पर पहुचे। समझाकर गाड़ी को बिना टोल दिए पास करा दिया। टोल मैनेजर प्रियांशु सचान ने बताया कि अधिवक्ताओं के लिए एनएचएआई से कोई छूट नहीं है। उनका सम्मान रखने के लिए उन्हें जाने दिया गया। संवाद