फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Argument between Timardar and doctor, allegation of indecency

Bareilly News: मलेरिया की चपेट में मिला 11 वर्षीय किशोर, इलाज शुरू

Sat, 14 Jun 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 14 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Argument between Timardar and doctor, allegation of indecency
बरेली। मलेरिया की रोकथाम के दावों के बीच मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती 11 वर्षीय किशोर आर्यन की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। मलेरिया वार्ड में शिफ्ट कर उसका इलाज किया जा रहा है। जिले में अब तक मलेरिया के 247 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई ने बताया कि ओपीडी में इलाज के लिए शाही निवासी परिजन बेटे आर्यन को लेकर पहुंचे थे। उसे तेज बुखार था और मलेरिया संदिग्ध प्रतीत होने पर रक्त के नमूने की जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर रोग के अनुसार दवाएं दी जा रही हैं। लोगों से अपील की है कि वे घर के आसपास जलभराव न होने दें। कूलर का पानी बदलते रहें। झाड़ियां काटें और मच्छरदानी या क्रीम लगाकर सोएं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed