{"_id":"6aff87e85c3c4f86d40bd004","slug":"archana-superfast-delayed-by-five-hours-due-to-engine-failure-bareilly-news-c-4-bly1015-1010954-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंजन फेल होने से अर्चना सुपरफास्ट पांच घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंजन फेल होने से अर्चना सुपरफास्ट पांच घंटे लेट
विज्ञापन
बरेली। जम्मूतवी से पटना जाने वाली अर्चना सुपरफास्ट एक्सप्रेस रास्ते में इंजन फेल होने से चार घंटे की देरी से बरेली पहुंची और लखनऊ तक पहुंचते-पहुंचते पांच घंटे लेट हो गई। इसका असर दूसरी ट्रेनों पर भी पड़ा। स्पेशल ही नहीं, नियमित ट्रेनें भी घंटों देरी से पहुंचीं। ट्रेनों के इंतजार में यात्री स्टेशनों पर परेशान होते रहे। रात तक करीब 122 यात्रियों ने टिकट निरस्त करा दिए।
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, जम्मूतवी से पटना जाने वाली 12356 अर्चना सुपरफास्ट एक्सप्रेस का बरेली पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 6:05 बजे है, लेकिन बृहस्पतिवार को यह ट्रेन सुबह 10:09 बजे पहुंची। दरअसल, सहारनपुर और मुरादाबाद के बीच ट्रेन का इंजन फेल हो गया था। इंजन को ठीक करने में कई घंटे लग गए। इसके चलते ट्रेन करीब चार घंटे विलंब से बरेली पहुंची। इसके बावजूद ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने से इसे रास्ते में जगह-जगह रोकना पड़ा।
बरेली से लखनऊ पहुंचने तक यह पांच घंटे लेट हो गई। दिल्ली, आनंद विहार, अमृतसर, सहरसा और बढ़नी रूट की स्पेशल ट्रेनें भी निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं। सहरसा स्पेशल सबसे ज्यादा नौ घंटे देरी से पहुंची। लोहित एक्सप्रेस भी आठ घंटे विलंब से आई। दिल्ली पैसेंजर और अमृतसर स्पेशल छह-छह घंटे देरी से पहुंचीं। मुरादाबाद मंडल के डीसीएम महेश यादव ने बताया कि अर्चना सुपरफास्ट का इंजन खराब होने की जानकारी नहीं है। कुछ ट्रेनें कोहरे की वजह से जरूर लेट रही हैं।