फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   aprajita in pilibhit

अपराजिता बनना है तो मनोबल हमेशा ऊंचा रखें

Sat, 10 Aug 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
aprajita in pilibhit
अपराजिता बनना है तो मनोबल हमेशा ऊंचा रखें - फोटो : अमर उजाला, बरेली

अपराजिता के तहत नूरी इस्लामिया अरबिक इंटर कॉलेज में महिला सशक्तीकरण पर गोष्ठी

विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलयन स्माइल्स अभियान के तहत शुक्रवार को नूरी इस्लामिया अरबिक इंटर कॉलेज में महिला सशक्तीकरण पर गोष्ठी हुई। महारानी अबंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय बरेली की प्राचार्य डॉ. बीना पांडेय ने बतौर मुख्य अतिथि गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि मनोबल ऊंचा रखकर ही महिलाएं अपराजिता बन सकती हैं।
गोष्ठी का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक अनवार अहमद ने शमा जलाकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। केवल शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है, जिसके बल पर महिलाएं अपने सारे सपने पूरे कर सकती हैं। महिलाओं को सृष्टि के सृजन का प्राकृतिक उपहार मिला है, इस पर उन्हें गर्व होना चाहिए। उन्हें लज्जावान, शालीन और चरित्रवान बनकर प्रगतिशील बनना होगा।
विज्ञापन

समाजसेवी हाजी अशरफ कुरैशी ने कहा कि महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें हथियार बनाकर आगे बढ़ना होगा। नैतिकता के दायरे में रहकर निष्ठा के साथ अपना काम करना होगा। प्रधानाचार्य अबरार अहमद ने कहा कि बिना नारी शिक्षा के देश मजबूत नहीं हो सकता। महिलाओं का आगे बढ़ने में सभी को सहयोग करना चाहिए। शिक्षिका अंजुम ने कहा कि शिक्षित महिलाओं को हारा हुआ महसूस नहीं करना चाहिए। शिक्षित महिलाएं नौकरी करने के साथ अपना घर भी अच्छे ढंग से चलाती हैं। शिक्षिका हिना अली ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने में घरवालों को भी सहयोग करना चाहिए। गोष्ठी में शिक्षक गुलाम यजदानी, शेर मोहम्मद, शाहजहां, मुस्कान, सदफ आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य अबरार अहमद और संचालन मुकेश सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारी गरिमा अक्षुण्य रखने की दिलाई शपथ
मुख्य अतिथि डॉ. बीना पांडेय ने छात्राओं को जीवन के प्रत्येक मोड़ पर नारी गरिमा अक्षुण्य बनाए रखने की शपथ दिलाई।

समय के साथ खत्म होने लगा है संकोच
अमर उजाला के अपराजिता अभियान से छात्राओं और महिलाओं का संकोच खत्म होने लगा है। छात्राएं और महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग हो रही हैं। - मनतशा छात्रा

हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं महिलाएं
महिलाओं और छात्राओं में अपने अधिकारियों के प्रति जागरूकता आई है। वे अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सामाजिक क्षेत्र हो या राजनीति, सभी जगह बराबर की भूमिका निभा रही हैं।
-दरख्शा, छात्रा

छात्राओं में बढ़ी है निर्भीकता
इस अभियान से प्रेरित होकर वे छात्राएं भी मंच पर आकर नारी हित की बारे में विचार रखने लगी हैं, जो अब तक किसी भी मंच पर बोलने से कतराती थीं। छात्राओं में निर्भीकता भी बढ़ी हैं।

-गुलशन, छात्रा

दृढ़ता से आगे बढ़ रहीं हैं महिलाएं
सामाजिक बदलाव के इस दौर में अब महिलाएं दृढ़ता से प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रही हैं। खुद को शिक्षित और स्वावलंबी बनाने के लिए हर बाधा को पार करने की उनमें हिम्मत आ रही है।
-खुल्दे कौशर, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed