फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   aprajita

डॉ. बिटिया को मिले इंसाफ और दोषियों को मौत

Wed, 04 Dec 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
aprajita
बरेली। हैदराबाद में डॉ. बिटिया के साथ दरिंदगी के बाद जलाकर मार देने की वीभत्स घटना पर सामाजिक संगठनों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक तौर पर फांसी की सजा देने की मांग की है। ताकि ऐसे घिनौनी और समाज को कलंकित करने वाली घटनाओं पर रोक लग सके।
विज्ञापन

राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा ने मंगलवार को पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष ठाकुर वरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ज्ञापन में महिला सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनाने, फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस की सुनवाई करवाने, माह भर में निर्णय लेने, फांसी की सजा देने, स्कूलों में कक्षा तीन से नैतिक शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की गई है। इस दौरान ब्रह्म प्रकाश सिंह, रवींद्र सिंह चौहान, बंटी चौहान व अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, जनशक्ति एकता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडल संयोजक अंजुम बेग के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुमताज, समरीन, खुशबू, महक, गुलबार व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed