फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Approval to acquire land for ring road in Bareilly

Bareilly News: 1600 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा रिंग रोड, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहीत

Mon, 02 Oct 2023 03:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Oct 2023 03:01 PM IST
सार

बरेली के चारों ओर रिंग रोड दो हिस्सों में बनेगा। ग्राम धंतिया से ग्राम चौबारी मुस्तकिल तक 20 किलोमीटर का पहला हिस्सा है। चौबारी मुस्तकिल से रजऊ परसपुर तक 12 किलोमीटर दूसरा हिस्सा है। 

विज्ञापन
Approval to acquire land for ring road in Bareilly
सांकेतिक चित्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरेली शहर के चारों ओर रिंग रोड के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) और जमीन अधिग्रहण के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की लैंड रिकोजीसन कमेटी (एलएसी) की बैठक में 11 सितंबर को प्रोजेक्ट अनुमोदित हो गया।   

विज्ञापन


प्रोजेक्ट मैनेजर ने मंडलायुक्त व डीएम से मिलकर जमीन अधिग्रहण के अटके प्रस्ताव को आगे बढ़ाया है। रिंग रोड की अनुुमानित लागत 1,600 करोड़ रुपये होगी। जिले में रिंग रोड के लिए 22 गांवों की जमीन का अधिग्रहण होना था। 21 गांवों की प्रक्रिया पूरी हुई पर मीरगंज का रहपुरा जागीर गांव चकबंदी में था। इसलिए अधिग्रहण अटक गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मुहब्बत में तोड़ी मजहब की दीवार: उजमा ने उर्मिला बनकर भागीरथ के साथ लिए सात फेरे, घरवालों से जताया खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त व जिलाधिकारी के निर्देश पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर बीपी पाठक ने एसओसी से उन रकबों को चकबंदी से मुक्त करने का आग्रह किया है, जिनका अधिग्रहण किया जाना है। 80 फीसदी जमीन का अधिग्रहण होने के बाद रिंग रोड का काम शुरू हो जाएगा।

ग्राम धंतिया से ग्राम चौबारी मुस्तकिल तक 20 किलोमीटर का पहला हिस्सा है। चौबारी मुस्तकिल से रजऊ परसपुर तक 12 किलोमीटर दूसरा हिस्सा है। नैनीताल, दिल्ली और लखनऊ हाईवे को जोड़ने वाले रिंग रोड के हिस्से का निर्माण हो चुका है। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी तिराहा से बड़ा बाइपास तक है। दो हिस्से बनने के बरेली का रिंग करीब 65 किलोमीटर लंबा हो जाएगा। ब्यूरो

इन गांवों के किसानों से ली जाएगी जमीन

धंतिया, परसाखेड़ा, रसूला चौधरी, बालकोठा, बादशाहनगर, सरनिया, रहपुरा जागीर, महेशपुरा अटरिया, रोहता मुस्तकिल, रोहता एहतमाली, सहसिया हुसैनपुर एहतमली, सहसिया हुसैनपुर मुस्तकिल, सरायतल्फी मुस्तकिल, सरायतल्फी एहतमली, महगवां, बिरिया नरेंद्रपुर, इटावा सुखदेवपुर, बहतीदह जागीर, रौंधी मुस्तकिल, महेशपुर ठाकुरान, बुखारा, चौबारी मुस्तकिल, बरीनगला, उमरसिया, लखौरा, दुबारी, पालपुर कमालपुर, धौरपुर ठाकुरान, परतासपुर, सैदपुर लश्करीगंज, सुंदरपुर, रजऊ परसपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed