{"_id":"6924c8a3a5b3a6dd9f0d07e8","slug":"approval-of-rs-16-crore-for-road-construction-under-charitable-scheme-bareilly-news-c-4-vns1074-773195-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धर्मार्थ योजना के तहत सड़क निर्माण के लिए 1.6 करोड़ रुपये की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धर्मार्थ योजना के तहत सड़क निर्माण के लिए 1.6 करोड़ रुपये की स्वीकृति
विज्ञापन
बरेली। धर्मार्थ योजना के तहत सड़क निर्माण के लिए शासन की ओर से 1.6 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। पहली किस्त में 53.42 लाख रुपये आंवटित भी किए गए हैं। इस बजट से पीडब्ल्यूडी सेंथल-जादोंपुर रोड पर 1.60 किलोमीटर हिस्से में नवनिर्माण कराएगा।
लोक निर्माण विभाग की ओर से जिलेभर में सड़कों और पुलों का निर्माण कराने के लिए शासन को कई प्रस्ताव भेजे गए थे। धर्मार्थ योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सेंथल-जादोंपुर मार्ग की सड़क का नवनिर्माण किया जाना है।
अब पपेड़ा से हिमकरपुर चमरौआ शिव मंदिर तक 1.60 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए एक करोड़ छह लाख 84 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को स्वीकृत सड़क का गुणवत्ता के साथ नवनिर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद