फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Approval for operation of ABC Center received, contract to be signed within a week

Bareilly News: एबीसी सेंटर के संचालन की मिली मंजूरी, एक सप्ताह में कराना होगा अनुबंध

Sun, 18 Jan 2026 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Approval for operation of ABC Center received, contract to be signed within a week
बरेली। कुत्तों को पकड़ने के लिए परसाखेड़ा के नंदोसी गांव में बन रहे एनीमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर के संचालन को मंजूरी दे दी गई है। जयपुर की संतुलन जीव कल्याण एजेंसी इस सेंटर को चलाएगी। सेंटर को एक सप्ताह के अंदर अनुबंध करना होगा।
विज्ञापन

शहर में घूम रहे लावारिस कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी का अभियान अब जोर पकड़ने वाला हैं। नगर निगम के एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने बताया कि एबीसी सेंटर संचालन के लिए मैसर्स संतुलन जीव कल्याण की निविदा 10 कुत्तों पर 10,040 रुपये की दर से प्राप्त हुई थी, जिसे नगर आयुक्त द्वारा 14 जनवरी 2026 को स्वीकृति प्रदान की गई है। एजेंसी को निर्देशित किया है कि वह एक सप्ताह के अंदर अनुबंध से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूर्ण करें। इसके लिए 100 रुपये के एकल स्टांप पेपर पर अनुबंध किया जाएगा, साथ ही निर्धारित जमानत राशि आरटीजीएस, एनईएफटी या बैंक गारंटी के माध्यम से जमा करनी होगी। संबंधित भुगतान के साक्ष्य पर्यावरण अभियंता कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य होगा। सूचना पत्र प्राप्ति के आठ दिनों के अंदर स्टांप और जमानत राशि जमा करना अनिवार्य किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed