फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Approval for admission of undergraduate students by registering in BSC Nursing

बीएससी नर्सिंग में रजिस्ट्रेशन कराकर स्नातक के छात्रों के प्रवेश को मिली स्वीकृति

Thu, 24 Sep 2020 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
Approval for admission of undergraduate students by registering in BSC Nursing
MJP Rohilkhand university

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सुनवाई के बाद मामले पर लिया फैसला

विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में बीएससी नर्सिंग में रजिस्ट्रेशन कराकर स्नातक में प्रवेश लेने वाले भी 30 छात्र-छात्राओं के मामलेे का निस्तारण करते हुए रुहेलखंड विश्वविद्यलाय ने इनके प्रवेश को मंजूरी दे दी है। इससे इन छात्रों को काफी राहत मिल गई है।
स्नातक प्रवेश को लेकर यह गड़बड़ी सामने आई थी कि तमाम छात्रों ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर बीएससी नर्सिंग में रजिस्ट्रेशन करा लिए थे। इसी आधार पर 30 छात्रों ने बरेली कॉलेज में स्नातक की कक्षाओं में प्रवेश भी ले लिए थे। यह मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने इनकी सीट लॉक कर दी थी। इससे बरेली कॉलेज में इनकी प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। इस संबंध में बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति से मिलकर दिक्कत भी बताई थी। दरअसल विश्वविद्यालय की एक ही वेबसाइट पर स्नातक सहित दूसरी कक्षाओं के लिए भी प्रवेश के रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। तमाम छात्रों ने बीएससी नर्सिंग में रजिस्ट्रेशन करा लिए थे और उन्हें स्नातक में प्रवेश दिला दिया गया था। विश्वविद्यालय ने इस मामले में सभी 30 छात्र-छात्राओं के प्रवेश को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन निरस्त होने के बाद प्रवेश लेने वाले छात्रों के मामले का भी निस्तारण

विश्वविद्यालय के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन निरस्त करने के बावजूद 16 छात्र-छात्राओं के बरेली कॉलेज की स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के मामले पर भी फैसला हो गया है। जांच के बाद विश्वविद्यालय ने 13 छात्र-छात्राओं के प्रवेश को स्वीकृति दे दी है लेकिन तीन छात्र ऐसे मिले थे, जिन्होंने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन तो कराया था लेकिन उसकी फीस नहीं जमा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने बरेली कॉलेज में प्रवेश से जुड़ी सभी मामलों का निस्तारण कर दिया गया है। अब प्रवेश संबंधी कोई मामला लंबित नहीं है। -डॉ. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed