फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Apply to IGNOU by August 31; new job-oriented courses launched.

Bareilly News: इग्नू में 31 अगस्त तक करें आवेदन, नए रोजगारपरक कोर्स शुरू

Wed, 26 Aug 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 26 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Apply to IGNOU by August 31; new job-oriented courses launched.
बरेली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की है। इसके साथ ही इस सत्र से बरेली केंद्र पर बीबीए पाठ्यक्रम भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि वर्तमान दौर की बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए विश्वविद्यालय रोजगारपरक और कौशल-आधारित पाठ्यक्रमों पर विशेष जोर दे रहा है। छात्र अब पारंपरिक विषयों जैसे बीए, बीएससी और बीकॉम के अलावा ज्योतिष और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे आधुनिक एवं मांग वाले विषयों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य विभिन्न डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के माध्यम से युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है। प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया है ताकि छात्रों को सहूलियत हो। अध्ययन केंद्र पर सह-समन्वयक डॉ. बृजवास कुशवाहा और डॉ. अंकुश श्रीवास्तव रोजाना दोपहर एक से तीन बजे के बीच उपलब्ध रहते हैं, जो प्रवेश प्रक्रिया में छात्रों का मार्गदर्शन करते हैं। इसके अतिरिक्त पढ़ाई को आसान बनाने और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed