फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Applications of private hospitals started reaching the Ground Water Department

Bareilly News: भूगर्भ जल विभाग में पहुंचने लगे निजी अस्पतालों के आवेदन

Sat, 01 Jul 2023 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Applications of private hospitals started reaching the Ground Water Department
बरेली। अनापत्ति प्रमाण पत्र के बिना भूगर्भ जल का दोहन कर रहे निजी अस्पतालों पर नकेल कसने की कवायद शुरू हुई तो संचालक विभाग तक पहुंचने लगे हैं। अब तक सात निजी अस्पतालों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। उन्हें मानक पूरे करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

बगैर एनओसी भूगर्भ जल दोहन पर भूगर्भ जल विभाग ने पिछले दिनों 113 होटलों पर 10 से 50 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया था। अस्पतालों को भी नोटिस जारी करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए माहभर पहले भूगर्भ जल विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा गया था। जवाब न मिलने पर रिमाइंडर भी भेजा पर अब तक सूची उपलब्ध नहीं हो सकी है। ऐसे में भूगर्भ जल विभाग ने जिले के 200 निजी अस्पतालों का डाटा तैयार कर लिया है। अब भी 100 से ज्यादा अस्पतालों को चिह्नित करना शेष है।
विज्ञापन


हर बूंद का होगा रिकॉर्ड, लगेंगे फ्लोमीटर
जानकारी के मुताबिक अस्पतालों को फ्लोमीटर भी लगाना होगा ताकि प्रत्येक बूंद का हिसाब हो सके। प्रति हजार लीटर पर एक रुपये शुल्क देय होगा। सीनियर हाइड्रोलॉजिस्ट गणेश नेगी के मुताबिक आवेदन करने वाले अस्पतालों को इसकी जानकारी दी जा रही है। प्रतिदिन कितना पानी प्रयोग करेंगे, इसे बताने को कहा है। इधर, उद्योगों और निजी स्कूलों में भी जल्द सर्वे शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed