फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Appeal against DJ rejected, fatwa also ineffective

Bareilly News: डीजे के खिलाफ अपील खारिज, फतवा भी बेअसर

Wed, 18 Sep 2024 07:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:40 AM IST
विज्ञापन
Appeal against DJ rejected, fatwa also ineffective
- जुलूस-ए-मोहम्मदी में लाखों रुपये किराये के डीजे आए और साथ चले
विज्ञापन

बरेली। जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे को रोकने के लिए चार साल से कोशिशें चल रही हैं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। इस बार भी सारी अपील को अंजुमनों ने खारिज दिया। शरीयत का हवाला देकर जारी किया गया फतवा भी बेअसर रहा। यह स्थिति तब है, जबकि जुलूस में डीजे न लाने के लिए आला हजरत दरगाह के जिम्मेदारान और उर्स-ए-रजवी के मंच से भी अपील की गई थी।
जुलूस-ए-मोहम्मदी की आयोजक अंजुमनों की ओर से भी बैठक में इस बारे में आगाह किया था। सौदागरान स्थित चश्म-ए-दारुल इफ्ता से मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने डीजे के खिलाफ फतवा भी जारी किया था। इसके बाद भी अंजुमनें डीजे के साथ जुलूस में शामिल हुईं। उन्हें किसी ने नहीं रोका। शहर के सारे डीजे बुक हो गए तो मेरठ से 1.60 लाख, मुरादाबाद और अमरोहा से 1.20 लाख रुपये किराये पर लाए गए।
विज्ञापन

आवाज ऐसी थी कि लोग भाग गए
जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल अंजुमनें डीजे लेकर नावल्टी चौराहे से गुजरीं तो उनमें मुकाबला हो गया। इतनी तेज आवाज में साउंउ सिस्टम बजाया कि तमाम लोग वहां से भाग गए। आसपास की दुकानें तक बंद करके लोग चले गए। इस दौरान कुछ लोग मोबाइल फोन से फोटो खींचने लगे। इस पर एलान किया गया कि कैमरा न चलाएं, नहीं तो मोबाइल फोन खराब हो जाएगा। इस बीच कुछ लोगों के मोबाइल फोन चलते-चलते बंद भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना बोले...शरीयत का उल्लंघन
शरीयत पर अमल करना बेहद जरूरी है। जो लोग उलमा की बात नहीं मान रहे हैं, वह शरीयत का उल्लंघन कर रहे हैं। वह सख्त गुनहगार हैं। उन्हें खुदा के यहां जवाब देना होगा। - मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, अध्यक्ष मुस्लिम जमात, बरेली।

अगले वर्ष सख्ती से पालन कराएंगे
कुछ अंजुमनें डीजे लेकर चोरी-छिपे जुलूस में शामिल हो गईं। भीड़ ज्यादा होने से हम उन्हें अलग नहीं कर पाए। जुलूस में व्यवधान का अंदेशा था। उन्हें चिह्रित कर लिया है। अगले साल से उन्हें जुलूस में शामिल नहीं किया जाएगा। - शान रजा, सचिव अंजुमन खुद्दाम-ए-रसूल, शहर कमेटी।

हमारा काम समझाने का है। पिछली बार डीजे रोकने में प्रशासन का सहयोग मिल गया था। इस बार कुछ व्यवधान के चलते प्रशासन और आयोजकों की सारी ताकत जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में लगी हुई थी। इसका फायदा उठाकर कुछ अंजुमनें डीजे के साथ आ गईं। - अंजुम शमीम, महासचिव अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लेमीन, पुराना शहर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed