फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anushree won gold and Tanishka won silver in the 100m freestyle.

Bareilly News: 100 मीटर फ्रीस्टाइल अनुश्री ने स्वर्ण, तनिष्का ने रजत पदक जीता

Fri, 28 Aug 2026 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 28 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Anushree won gold and Tanishka won silver in the 100m freestyle.
बरेली। दिल्ली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय 12वीं इंटर स्कूल स्विमिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। प्रतियोगिता में शहर के 30 विभिन्न विद्यालयों के लगभग 350 खिलाड़ी भाग ले रहे है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुब्रत कुमार ने सभी प्रतिभागी बच्चों को खेल भावना और अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग के 100 मीटर फ्रीस्टाइल (अंडर-14) में सेक्रेड हार्ट की अनुश्री कर्मकार ने स्वर्ण, डीपीएस की तनिष्का शाक्य ने रजत और जीआरएम डोहरा की श्रेया पी पांडेय ने कांस्य पदक जीता। वहीं बालक वर्ग में अल्मा मातेर के मधुर शंखधार पहले, सोबतीस के अनंत गुप्ता दूसरे और डीपीएस के यानिश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-10 फ्रीस्टाइल (25 मीटर) में बालक वर्ग से अल्मा मातेर के स्पर्श शुक्ला तथा बालिका वर्ग से सेक्रेड हार्ट की देबासरी कर्मकार ने बाजी मारते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन


इसी क्रम में अंडर-12 वर्ग की 25 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में सेक्रेड हार्ट के ओनीश मिश्रा और अल्मा मातेर की ध्वनि शंखधार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 के 50 मीटर फ्रीस्टाइल मुकाबले में सोबतीस के अनंत गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि बालिका वर्ग में अनुश्री कर्मकार ने पुनः अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पहला स्थान पाया। ओपन वर्ग की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अल्मा मातेर के कार्तिकेय मिश्रा और सोबतीस की रोजल खान ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैकस्ट्रोक स्पर्धा में भी हुआ कड़ा मुकाबला
अंडर-14 बैकस्ट्रोक (100 मीटर) में हार्टमन की खुशी अरोरा और जीडी गोयनका के शिवांश चौरसिया ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं 50 मीटर बैकस्ट्रोक बालक वर्ग में सोबतीस के अनंत गुप्ता तथा 100 मीटर फ्रीस्टाइल (ओपन) में अल्मा मातेर के अभिजीत गंगवार और सोबती की रोजेल खान ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-12 बैकस्ट्रोक में सेक्रेड हार्ट के देवांश विजेता रहे। ब्रेस्टस्ट्रोक की स्पर्धाओं में लिटिल एंजेलस की रिद्धि मौर्या और अल्मा मातेर के कार्तिकेय मिश्रा ने स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। इसके अलावा, बटरफ्लाई (50 मीटर ओपन) में अल्मा मातेर के अभिजीत गंगवार और 100 मीटर बैकस्ट्रोक में सेक्रेड हार्ट के समीर सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। रिले रेस की तीनों मुख्य श्रेणियों (बालिका रिले, बालक फ्रीस्टाइल रिले और मिक्स्ड रिले) में अल्मा मातेर की टीमों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए।


विद्यालय के स्पोर्ट्स हेड ऑफ डिपार्टमेंट विमल मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन 29 अगस्त को सुबह 8:30 बजे शेष बची स्पर्धाएं और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। समापन समारोह में बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडे और ओलंपियन तीरंदाज द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ओवरऑल टीम ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रशासक रश्मि पटेल, विशिष्ट अतिथि ओलंपियन गीता शर्मा, स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, सचिव सुनील मित्तल और अजय कश्यप ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed