फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Antisocial elements damaged the statue of Dr. Bhimrao Ambedkar in Bareilly

Bareilly: अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस ने कराई ठीक

Mon, 04 Dec 2023 08:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Dec 2023 08:21 PM IST
सार

वीरपुरा गोटिया गांव में रविवार रात किसी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सोमवार सुबह मूर्तिकार व पेंटर बुलाकर मूर्ति ठीक कराई। 

विज्ञापन
Antisocial elements damaged the statue of Dr. Bhimrao Ambedkar in Bareilly
पुलिस ने ठीक कराई मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला क्षेत्र के वीरपुरा गोटिया गांव में अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। सूचना मिलने के बाद सोमवार को गांव पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद तत्काल खंडित मूर्ति को शिल्पकार व पेंटर को बुलाकर पहले जैसा करवा दिया। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह वीरपुरा के मजरा गोटिया में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना प्रधान के पति रामसुरेश ने थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस बल ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शिल्पकार व पेंटर को बुलाकर क्षतिग्रस्त मूर्ति को पहले जैसा आकार दे दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ शरारती तत्व गांव का माहौल खराब करना चाहते हैं। रविवार की रात किसी ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। 
विज्ञापन


आंवला थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस भेजकर मौका मुआयना कराया गया। मूर्तिकार व पेंटर बुलाकर मूर्ति को पहले जैसा बना दिया गया है। प्रत्येक गांव में महापुरुषों की प्रतिमा की सुरक्षा के लिए ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया जा रहा है व सीसीटीवी लगाने को प्रेरित किया जा रहा है। अराजक तत्वों का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed