फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anti corruption team arrested clerk of Ruhelkhand depot for taking bribe

रिश्वत लेते रोडवेज का बाबू गिरफ्तार: अनुबंधित बस का परमिट जारी करने के नाम पर लिए थे 10 हजार रुपये

Thu, 25 May 2023 06:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 May 2023 06:57 PM IST
सार

आरएम कार्यालय के बाबू ने अनुबंधित बस के मालिक से परमिट जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। बस मालिक की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरी की टीम ने बाबू को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Anti corruption team arrested clerk of Ruhelkhand depot for taking bribe
आरोपी बाबू जगमोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एंटी करप्शन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर आरएम (क्षेत्रीय प्रबंधक) कार्यालय के बाबू जगमोहन यादव को निजी बस मालिक से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। उसके खिलाफ सुभाषनगर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जगमोहन ने निजी बस के अनुबंध के नवीनीकरण के एवज में दस हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


बरेली और रुहेलखंड डिपो में 40 निजी बसों का अनुबंध पर संचालन होता है। तय समय सीमा पर बसों के अनुबंध का नवीनीकरण कराया जाता है। शाहजहांपुर के निवासी शहनवाज की बस भी रोडवेज में अनुबंध पर है। उनको बस के अनुबंध का नवीनीकरण कराया था। 

विज्ञापन

बस मालिक ने की थी शिकायत 

आरएम कार्यालय के संपत्ति विभाग में तैनात कार्यालय सहायक जगमोहन यादव के पास ही अनुबंधित बसों से संबंधी पटल भी है। शहनवाज कई दिन से अनुबंध का नवीनीकरण कराने को आरएम कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। जगमोहन ने उनको दस हजार रुपये के साथ बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय बुलाया था। बस मालिक ने इस संबंध में शिकायत एंटी करप्शन से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना शहाबुद्दीन बोले: ओवैसी के बहकावे में न आएं मुस्लिम सांसद, नए संसद भवन के उद्घाटन में हों शामिल

एंटी करप्शन के सीओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि आरएम कार्यालय के बाबू को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

इंस्पेक्टर एंटी करप्शन प्रवीन सान्याल के नेतृत्व में सात सदस्यों की टीम भी आरएम कार्यलय पहुंच गई। शहनवाज ने जगमोहन को दस हजार रुपये की रिश्वत दी। इसके बदले जगमोहन ने उसको अनुबंध नवीनीकरण संबंधी कागजात सौंपे। इस दौरान एंटी करप्शन की टीम ने जगमोहन को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed