{"_id":"69ad26c65242148ea90b4efd","slug":"antf-arrested-smack-smuggler-in-bareilly-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एएनटीएफ ने बदायूं के तस्कर को किया गिरफ्तार, ढाई किलो से ज्यादा स्मैक पाउडर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एएनटीएफ ने बदायूं के तस्कर को किया गिरफ्तार, ढाई किलो से ज्यादा स्मैक पाउडर बरामद
Sun, 08 Mar 2026 01:06 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:06 PM IST
सार
बरेली में एएनटीएफ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बदायूं निवासी स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसका रिश्तेदार भाग गया। आरोपी से ढाई किलो से ज्यादा स्मैक पाउडर बरामद हुआ है।
विज्ञापन
आरोपी स्मैक तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बदायूं के मूसाझाग थाने के सैंजनी गांव निवासी शोभित गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.645 किलो स्मैक पाउडर बरामद किया है। उसका एक रिश्तेदार कार्रवाई के दौरान भाग निकला। बरेली के सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
टीम के प्रभारी विकास यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी की गिरफ्तारी बरेली-बदायूं हाईवे से रोंधी गांव जाने वाले मार्ग पर की गई। उसके पास एक मोबाइल फोन व 560 रुपये की नकदी भी मिली है। पूछताछ में शोभित ने बताया कि वह स्मैक की सप्लाई वह पंजाब व आसपास के इलाकों में करता है। इससे उसे अच्छा मुनाफा मिलता है। सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के रिश्तेदार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन