फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another video of the Executive Engineer went viral in Bareilly

Bareilly News: अधिशासी अभियंता का एक और वीडियो वायरल, लिफाफा लेकर फाइल पर किए हस्ताक्षर

Wed, 21 May 2025 07:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 May 2025 07:44 PM IST
सार

बरेली में अधिशासी अभियंता महावीर सिंह का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह किसी व्यक्ति से लिफाफा लेते दिख रहे हैं। इसके बाद उसकी फाइल पर हस्ताक्षर करते हैं। 

विज्ञापन
Another video of the Executive Engineer went viral in Bareilly
अधिशासी अभियंता महावीर सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली में अधिशासी अभियंता 33 केवी वर्टिकल महावीर सिंह का अब लिफाफा लेकर फाइल पर हस्ताक्षर करने का वीडियो सामने आया है। पिछले दिनों उनका ठेकेदार से एक लाख रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में दो सदस्यों की कमेटी जांच कर रही है। जांच पूरी होने से पहले ही एक बार फिर से वह भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गए हैं।

विज्ञापन


दो मिनट 14 सेकंड का यह वीडियो अधिशासी अभियंता के कार्यालय का है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि एक व्यक्ति उनके कार्यालय में आता है। उनको एक लिफाफा देता है। यह लिफाफा वह मेज की दराज में रख लेते हैं। इसके बाद वह व्यक्ति उनके सामने एक फाइल रखता है। अधिशासी अभियंता फाइल देखते हैं और चंद सेकंड में ही उस पर हस्ताक्षर कर देते हैं।
विज्ञापन


फाइल पर हस्ताक्षर के बाद लिफाफा देने वाला व्यक्ति चला जाता है। कुछ देर में अधिशासी अभियंता भी अपनी कुर्सी से उठते हैं और मेज की दराज से लिफाफा निकाल कर जेब में रखने के बाद कार्यालय से चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली के होटल में पुलिस का छापा: देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़, तीन युवक और सात युवतियां गिरफ्तार

इससे पहले 17 मई को ठेकेदार नाजिम से एक लाख रुपये लेते उनका वीडियो वायरल हुआ था। दबाव में ठेकेदार की ओर से कह दिया गया कि उसने रुपये उधार दिए थे, जो बाद में उनको वापस मिल गए। हालांकि, इस मामले में जांच के लिए मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता ग्रामीण ज्ञानेंद्र सिंह और अधिशासी अभियंता सतेंद्र चौहान को जांच सौंपी है।

वीडियो में लिफाफा देने वाला का चेहरा छिपाया गया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो अधिशासी अभियंता के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे से ही रिकार्ड हुआ है। वीडियो में उनको लिफाफा देने वाले के चेहरे को छिपा दिया गया है। इतना स्पष्ट है कि उनके कार्यालय के ही किसी कर्मचारी ने यह वीडियो वायरल किया है। इस संबंध में पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश का कहना है कि अभी यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed