फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another Vande Bharat Express will run via Bareilly

Vande Bharat: बरेली होकर चलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, दिसंबर में जारी हो सकती है समय सारिणी

Fri, 23 Aug 2024 04:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Aug 2024 04:30 PM IST
सार

सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन वाया बरेली होते हुए ही होगा। उत्तर मध्य रेलवे ने वाया अलीगढ़-कानपुर रेल रूट पर पहले से ट्रेनों का ज्यादा दबाव होने का हवाला दिया है। 

विज्ञापन
Another Vande Bharat Express will run via Bareilly
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

बरेली होते हुए देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मार्च से शुरू हो चुका है। सहारनपुर-प्रयागराज के बीच दिवाली बाद वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन प्रस्तावित है। इसके लिए रेलवे ने सहारनपुर वाया बरेली-लखनऊ रेल रूट और सहारनपुर वाया अलीगढ़-कानपुर रेल रूट का सर्वे किया था। इसमें बरेली-लखनऊ रूट को प्रस्तावित किया गया है। 

विज्ञापन


उत्तर और उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों के बीच ट्रेन संचालन को लेकर पत्राचार भी हुआ। तीन दिन पहले रेलवे बोर्ड चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा ने प्रयागराज का दौरा किया तो वंदेभारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सहारनपुर-प्रयागराज वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन वाया बरेली-लखनऊ होते हुए ही किया जाएगा।
विज्ञापन


सहारनपुर से वाया अलीगढ़-कानपुर सेंट्रल रेल रूट पर अगर इस ट्रेन का संचालन किया जाता है तो कई ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा जाएगा। इनकी समय सारणी में परिवर्तिन करना होगा। उत्तर मध्य रेलवे ने रेल रूट पर पहले से ट्रेनों का दबाव होने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिसंबर को आ सकती है समय सारणी
रेलवे एक दिसंबर को ट्रेनों की नई समय सारणी जारी करेगा। इस समय सारणी में सहारनपुर-प्रयागराज वंदेभारत और बरेली-मुंबई सेंट्रल वंदेभारत एक्सप्रेस की समय सारणी भी जारी कर दी जाएगी। दोनों ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे सभी रेल खंडों में पहले से संचालित ट्रेनों की समय सारणी का अध्ययन कर रहा है। 

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि सहारनपुर-प्रयागराज वंदेभारत एक्सप्रेस और बरेली-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रस्तावित है। इन रूटों पर आने वाले रेल मंडलों की ट्रेनों की समय सारणी का अध्ययन किया जा रहा है। दिसंबर अंत तक दोनों ट्रेनों की समय सारणी जारी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed