फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another suicide, if he could not repay the loan of the usurer, he ate poison

एक और खुदकुशी, सूदखोर का कर्ज नहीं चुका पाए तो जहर खा लिया

Sat, 12 Jun 2021 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Another suicide, if he could not repay the loan of the usurer, he ate poison
संजीव कुमार शर्मा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

टॉफी-बिस्कुट के सेल्समैन थे संजीव, देर रात घर पर खाया जहर, अस्पताल में मौत
विज्ञापन

दो वितरकों का भी था बकाया, अक्सर करते थे अपमानित

बरेली। सूदखोर से त्रस्त एक और युवक ने शुक्रवार रात जहर खाकर जान दे दी। खुदकुशी करने वाले 36 वर्षीय संजीव कुमार शर्मा टॉफी-बिस्कुट के सेल्समैन थे। उन पर सूदखोर के अलावा दो वितरकों का भी कर्ज था। पत्नी सोनी का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से संजीव कर्ज नहीं चुका पा रहे थे। सूदखोेर और दोनों वितरक लगातार उनके पति का उत्पीड़न कर रहे थे।
सोनी के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से संजीव का काम ठप हो गया था। उन पर दो वितरकों के 90 हजार रुपये बकाया थे। अपने भाई कैलाश से भी संजीव ने 20 हजार रुपये का कर्ज लिया था। एक सूदखोर से भी तीन साल पहले 50 हजार रुपये बतौर कर्ज लिए थे जिसे वह एक लाख से ज्यादा रकम दे चुके थे लेकिन इसके बावजूद वह उन पर बकाया बताता था और अक्सर उन्हें अपमानित करता था। कुछ समय से वितरकों ने भी उन्हें अपमानित करना शुरू कर दिया था और उन्हें अक्सर बाइक छीन लेने की धमकी देते थे।
विज्ञापन

सोनी ने बताया कि चार-पांच दिन से संजीव गुमसुम थे। घरवालों से भी ठीक से बात नहीं कर रहे थे। शुक्रवार रात करीब दो बजे उन्हें अचानक उल्टियां शुरू हुईं। हालत लगातार बिगड़ती गई तो वह शनिवार सुबह करीब सात बजे उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं जहां पता चला कि उन्होंने जहर खाया है। करीब दस बजे संजीव ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed