फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another report of fraud on Gola and his henchmen

Bareilly News: गोला और उसके गुर्गों पर धोखाधड़ी की एक और रिपोर्ट

Sun, 18 Jun 2023 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Another report of fraud on Gola and his henchmen
बरेली। आईसीएल कंपनी के जालसाज बंधु रूपकिशोर गोला, अवधेश गोला और उसके चार गुर्गों पर प्रेमनगर थाने में ठगी का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इन लोगों पर पहले ही धोखाधड़ी और ठगी के मामले प्रेमनगर थाने और अन्य जिलों में दर्ज हो चुके हैं। अब बदायूं जिले के गांव डहरपुर खुर्द निवासी भगवानदास ने इन पर रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

भगवानदास ने बताया कि उन्होंने 5.5 लाख रुपये के पांच साल वाले प्लान में निवेश किया था। प्लान का समय पूरा होने पर 7.5 लाख रुपये मिलने थे, लेकिन कंपनी के लोगों ने रकम नहीं लौटाई। भगवानदास ने आईसीएल के चेयरमैन रूपकिशोर गोला, डायरेक्टर एडमिन अवधेश गोला, ट्रेनिंग डायरेक्टर जितेंद्र गुप्ता, डायरेक्टर दिनेश कुमार, दीपक भटनागर और आनंदपाल गोला पर रुपये हड़पने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की थी।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर सभी ठगो के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। रूपकिशोर गोला पहले ही जेल जा चुका है। प्रेमनगर पुलिस अवधेश गोला और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं कंपनी के ही कुछ लोगों का कहना है कि अवधेश गोला को पुलिस जानबूझकर नहीं पकड़ रही, वह बदायूं के एक बड़े नेता के संरक्षण में है और इन दिनों दूसरे प्रदेश में उन्हीं नेता के साथ घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed