फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another member of Haideri Dal arrested, was trying to spoil the atmosphere

Bareilly News: हैदरी दल का एक और सदस्य गिरफ्तार, माहौल खराब करने की कर रहा था कोशिश

Thu, 26 Jun 2025 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Another member of Haideri Dal arrested, was trying to spoil the atmosphere
बरेली। सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की निजता भंग, गलत टिप्पणी करने और समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले हैदरी दल के एक और सदस्य को पुलिस ने बुधवार को गांधी उद्यान से गिरफ्तार कर लिया। वह यहां माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा था। उसके पास मिले मोबाइल फोन में हैदरी दल नाम से व्हाट्एपग्रुप भी मिला, जिसमें वह एडमिन है। इंस्टाग्राम पर भी हैदरी दल नाम से आईडी चल रही थी। इसके अलावा मोबाइल में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर सात जून को रिपोर्ट दर्ज की थी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कुछ युवक हैदरी दल नाम से ग्रुप बनाकर दो समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने की कोशिश कर रहे थे। समुदाय विशेष की महिलाओं और लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस अब तक ईंट पजाया निवासी समीर रजा, थाना भुता के गांव मलपुर निवासी शहवाज रजा उर्फ सूफियान, असलम कॉलोनी बैरियर टू चौकी निवासी जैश रिजवी और बहेड़ी थाने के मोहल्ला लोधीपुर निवासी शानू को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

चार आरोपियों को जेल भेजने के बाद भी हैदरी दल की गतिविधियां थम नहीं रहीं थीं। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि गांधी उद्यान में युवक धर्म विशेष की महिलाओं और लड़कियों को दूसरे धर्म के प्रति भड़का रहा है। इसके बाद पुलिस ने थाना व कस्बा फरीदपुर निवासी रियाजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed