फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another Amrit Bharat Express Approved via Bareilly

Railway News: बरेली होकर एक और अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, दिल्ली-गोरखपुर के बीच चलेगी ये गाड़ी

Wed, 29 Apr 2026 05:26 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 29 Apr 2026 05:26 AM IST
सार

दिल्ली और गोरखपुर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन बरेली, मुरादाबाद और शाहजहांपुर होकर गुजरेगी। रेलवे बोर्ड ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Another Amrit Bharat Express Approved via Bareilly
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : ANI

विस्तार

रेलवे ने बरेली होकर एक और अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है। इस साप्ताहिक गाड़ी का संचालन दिल्ली-गोरखपुर के बीच किया जाएगा। बरेली होकर पहले से तीन जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। इनमें दो जोड़ी गाड़ियों का ठहराव बरेली जंक्शन पर है, जबकि एक जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस कैंट, रामगंगा, आंवला होते हुए चलाई जा रही है।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 14046 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को दिल्ली से रात 12:40 बजे चलने के बाद बरेली, सीतापुर होते हुए अपराह्न 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 14045 गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को गोरखपुर से रात 9:40 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस गाड़ी को गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़बल, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी और सिद्धार्थनगर स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा। गाड़ी के नियमित संचालन तिथि और विस्तृत समय सारिणी जल्द जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन

मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी के फेरों को विस्तार
रेलवे ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा को 09075-76 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार किया है। मुंबई सेंट्रल से यह विशेष गाड़ी छह और 13 मई बुधवार और काठगोदाम से सात व 14 मई बृहस्पतिवार को चलेगी। दोनों ओर से दो-दो अतिरिक्त फेरों का विस्तार दिया गया है। ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित ठहराव, समय और मार्ग के अनुसार ही संचालित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed