फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another accused of gang rape of a student arrested

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Another accused of gang rape of a student arrested
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पहले पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया था देवेंद्र का नाम
विज्ञापन

पुलिस ने उस पर घोषित किया था 15 हजार रुपये का इनाम

बरेली। बारहवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित भगवानपुर धीमरी के देवेंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवेचना के दौरान उनका नाम सामने आया था।

बता दें कि 31 मई को बारादरी क्षेत्र निवासी छात्रा अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर घूमने निकली थी। जब वे लोग भगवानपुर धीमरी गांव के पास पहुंचे तो नहर के पास छह-सात लड़काें ने उन्हें पकड़ लिया। मारपीट कर दोस्त को मरणासन्न कर दिया और छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में भगवान धीमरी के विशाल, अनुज, नरेश, नीरज, धर्मेंद्र और अमित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना के दौरान भगवानपुर धीमरी गांव के ही देवेंद्र का नाम भी प्रकाश में आया था। गिरफ्तारी न होने के चलते एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने उस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। सोमवार को पुलिस ने उसे पीलीभीत बाईपास पर बजरंग ढाबा के पास से गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed