फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Announcement of filling the examination form from Samarth portal, the university has not announced the date.

Bareilly News: समर्थ पोर्टल से परीक्षा फॉर्म भरने का ऐलान, विश्वविद्यालय ने घोषित नहीं की तिथि

Thu, 31 Oct 2024 03:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Announcement of filling the examination form from Samarth portal, the university has not announced the date.
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने के संबंध में पत्र जारी किया गया मगर अब तक तिथि तय नहीं है। आठ अक्तूबर से स्नातक की मुख्य व बैक परीक्षाएं शुरू होनी हैं। कई विद्यार्थी अब तक फॉर्म नहीं भर सके वहीं, कॉलेजों में भी मिड टर्म परीक्षाएं नहीं हुईं। ऐसे में छात्रहित को देखते हुए परीक्षाओं की तिथि बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

विवि की ओर से स्नातक और परास्नातक के परीक्षाफॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। विद्यार्थी आवेदन के अंतिम दो दिनों में पोर्टल में आ रही दिक्कतों के कारण फॉर्म नहीं भर सके। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार की ओर से 25 अक्तूबर को पत्र जारी कर परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल से भरने व इसमें ऑनलाइन आवेदन की तिथि अलग से घोषित करने की बात कही गई।
विज्ञापन

सछास जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने कहा कि पांच दिन बीतने के बाद भी विवि ने समर्थ पोर्टल से फॉर्म भरने की तिथि जारी नहीं की है। इससे जिन विद्यार्थियों ने फॉर्म नहीं भरा, उन्हें खासी दिक्कत हो रही है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिणाम में समस्या, पोर्टल में आ रही समस्याओं के कारण आवेदन नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में नहीं हुईं मिड टर्म परीक्षाएं
दिवाली के अवकाश के बाद तीन नवंबर को विवि और संबद्ध कॉलेज खुलेंगे। इसमें आठ नवंबर से स्नातक के पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके बाद चार दिन की अवधि में कॉलेजों को ओर से मिड टर्म परीक्षाएं कराने पर भी संशय बना हुआ है। एबीवीपी के महानगर मंत्री आनंद कठेरिया ने कहा कि विवि को छात्रहित ध्यान में रखना चाहिए। समर्थ पोर्टल की अलग से तिथि कब तक घोषित होगी। इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed