फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Annapurna stores will be built in Bareilly division

UP News: बरेली मंडल में बनेंगे 52 अन्नपूर्णा स्टोर, मिलेगा जरूरत का हर सामान, सीएम योगी ने मॉडल को सराहा

Thu, 18 May 2023 09:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 May 2023 09:58 AM IST
सार

अन्नपूर्णा स्टोर का मॉडल देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि इसमें रोजमर्रा की जरूरतों से संबंधित 40 प्रकार के सामान जनता को उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
Annapurna stores will be built in Bareilly division
मुख्यमंत्री के समक्ष प्रेजेंटेशन देते बीडीए उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह और कमिश्नर सौम्या अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाद्य एवं रसद विभाग की प्रमुख सचिव वीना कुमारी, बरेली की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने मंडल में बनाए जा रहे 52 अन्नपूर्णा स्टोर्स का मॉडल मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। स्टोर में उचित दर की दुकान एवं जन सुविधा केंद्र होगा, जिसे अन्नपूर्णा स्टोर का नाम दिया गया गया है। गांव के पंचायत भवनों में इसका निर्माण होगा।

विज्ञापन


UP Nikay Chunav 2023: बरेली के इस संसदीय क्षेत्र में BJP को करारा झटका, 12 में से सिर्फ 2 सीटों पर मिली जीत
विज्ञापन


पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बरेली मंडल में 52 अन्नपूर्णा स्टोर बन रहे हैं। अन्नपूर्णा स्टोर का मॉडल देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें रोजमर्रा की जरूरतों से संबंधित 40 प्रकार के सामान जनता को उपलब्ध कराएं। ग्रामीणों को निर्बाध रूप से सेवाओं का लाभ मिले। हर हफ्ते गांव पंचायत की बैठक हो, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने अन्नपूर्णा स्टोर के मामले में बरेली मंडल की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रस्तावित मॉडल

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि 52 वर्गमीटर में दुकान होगी। दुकान के सामने चार फीट चौड़ा बरामदा/प्रतीक्षा शेड होगा। एक भाग में उचित दर की दुकान होगी। इसमें 200 क्विंटल खाद्यान्न रखने की व्यवस्था होगी। स्टोर के दूसरे भाग में जन सुविधा केंद्र एवं जनरल स्टोर का संचालन किया जाएगा। दुकान में ई-पॉस मशीन भी होगी।

ये सुविधाएं भी मिलेंगी

अन्नपूर्णा स्टोर के जनसुविधा केंद्र से आय, जाति, जन्म, निवास प्रमाण-पत्र, आधार, पेंशन व अन्य सेवाएं मिलेंगी। विभिन्न प्रकार के बिल जमा किए जा सकेंगे। जनरल स्टोर में पांच किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर, ई-स्टांप, अग्निशमन यंत्र मिलेंगे। माइक्रो एटीएम, बीसी सखी आदि की सेवाएं भी मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed