{"_id":"66b7d1100ee27cf947014dc7","slug":"anitas-family-does-not-believe-the-police-story-bareilly-news-c-4-bly1015-457321-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अनीता के परिजनों को पुलिस की कहानी पर यकीन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अनीता के परिजनों को पुलिस की कहानी पर यकीन नहीं
विज्ञापन
शाही। जुलाई में मारी गईं अनीता देवी के परिजनों को पुलिस की कहानी पर यकीन नहीं है। उन्होंने बरामदगी में दिखाए गए सामान पर सवाल उठाए हैं।
हौसपुर गांव निवासी सोमपाल (अनीता देवी के पति) का कहना है कि पुलिस ने जिस युवक को पकड़ा है, वह मानसिक रूप से कमजोर है। अनीता की हत्या उसी ने की है, इस पर हमें यकीन नहीं है। हमने शक के आधार पर जिन लोगों के नाम बताए थे, पुलिस ने आज उनमें से किसी से पूछताछ तक नहीं की।
अनीता के पुत्र राजीव ने बताया कि पुलिस ने जो आधार कार्ड आरोपी के पास होना बताया है, वह उनकी मां के शव के पास पड़ी थैली से उसी दिन मिला था, जिस दिन उनकी हत्या हुई थी। पुलिस ने हमें आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिंदी का पैकेट, फटा हुआ ब्लाउज दिखाया था। सोमपाल ने बताया कि जिन दबंगों के नाम उन्होंने हत्या में आरोपी के तौर पर बताए थे, वह उनको गांव से भगाने की धमकियां दे रहे हैं।
धानवती और दुलारो के परिवार ने जताया भरोसा
खरसैनी गांव की दुलारो देवी अकेली ही घर में रहती थीं। उनके गांव के प्रधान रामऔतार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के खुलासे पर उन्हें कोई शक नहीं है। कुलछा गांव निवासी धानवती की हत्या के मामले में पति प्रेमराज मौर्य ने बताया कि उन्हें पुलिस के खुलासे पर विश्वास है। वह मान रहे हैं कि धानवती की हत्या इसी व्यक्ति ने की होगी। अब उनके गांव में डर और दहशत का माहौल खत्म होगा। कुसमा देवी की हत्या में राजेंद्र उर्फ राजेश तथा वीरपाल को पति रमेश सही कातिल बता रहे हैं। सेवा ज्वालापुर निवासी मृतका वीरावती की हत्या में जेल गए मिश्रीलाल को परिजन ठीक बताते हुए संतुष्टि जाहिर कर रहे हैं। संवाद