फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anita became self-reliant with the capital of taste

Bareilly News: स्वाद की पूंजी से आत्मनिर्भर बनीं अनीता

Mon, 05 Feb 2024 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 05 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Anita became self-reliant with the capital of taste
बरेली। पति-पत्नी एक गाड़ी के दो पहिये हैं। एक पर ज्यादा जिम्मेदारी से संतुलन बिगड़ जाता है। इसलिए दोनों को बराबर जिम्मेदारियां उठानी चाहिए। यह कहना है फरीदपुर के ग्राम बिलपुर की अनीता वर्मा का। बच्चों की पढ़ाई और बाकी जरूरतों के बाद जब पति दिनेश वर्मा पर दबाव बढ़ने लगा तो उन्होंने आत्मनिर्भर बनने का फैसला किया। स्वाद की पूंजी लेकर स्ट्रीट फूड का कारोबार शुरू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साझे प्रयास से आज वह बच्चों की बेहतर परवरिश कर रही हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है।
विज्ञापन

अनीता ने समूह से मिली आर्थिक सहायता से अपना काम शुरू किया। आज शादी-ब्याह के लिए भी ऑर्डर बुक करती हैं। उनके इस काम से कई अन्य महिलाओं को भी रोजगार मिला है। ऑर्डर ज्यादा होने पर साथी महिलाओं को भी लाभ में हिस्सा देती हैं। इस काम के बूते उन्हें क्षेत्र में पहचान भी मिली है।
विज्ञापन


अनीता बताती हैं कि दो साल पहले उन्होंने यह काम करने का फैसला किया। उस वक्त पति दिनेश नौकरी करते थे। बच्चों की पढ़ाई और बाकी जरूरतों की वजह से खर्च बढ़ने लगा तो उनको असुविधा होने लगी। परेशानियों की वजह से खर्च कम नहीं किया जा सकता था, इसलिए आय के साधन बढ़ाना ही एक मात्र रास्ता था। कुछ समय बाद समूह के संपर्क में आने से उन्हें कई रास्तों के बारे में पता चला। यहीं से अपना काम करने का फैसला किया और समूह के जरिये इसका प्रशिक्षण और अन्य मदद मिली। परिस्थितियां बेहतर हुईं तो पति ने भी हाथ बंटाना शुरू कर दिया। उनकी वजह से अन्य महिलाओं को भी मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed