फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Animal Husbandry Minister met the relatives of the deceased and gave instructions for investigation

Bareilly News: मृतकों के परिजनों से मिले पशुधन मंत्री, जांच के दिए निर्देश

Mon, 01 Sep 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Minister met the relatives of the deceased and gave instructions for investigation
मृतकों के परिजनों से मिलते धर्मपाल सिंह
अलीगंज। हरियाणा से लाई गई देसी शराब पीने से तिगाई दत्तनगर में दो ग्रामीणों की मौत के बाद रविवार को गांव पहुंचे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मृतक रामवीर की पत्नी गुड्डो देवी और सूरजपाल के पुत्र राजू व परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए घटना पर दुख जताया और मौके पर मौजूद एसडीएम आंवला विदुषी सिंह को निर्देश दिया कि दोनों महिलाओं की विधवा पेंशन बनवाने और उन्हें जल्द ही पारिवारिक पेंशन लाभ योजना का लाभ दिलाएं। साथ ही उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराने को भी कहा। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब स्थानीय नहीं थी। वह हरियाणा की थी, फिर भी घटना काफी बड़ी और दुखद है। इसकी जांच होना जरूरी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सारे मामले की जांच करने को कहा है।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम विदुषी सिंह को अलीगंज और बिशारतगंज थाना पुलिस के माध्यम से कच्ची एवं अवैध शराब बनाने और उसकी किसी भी कीमत पर तहसील क्षेत्र में बिक्री न होने देने को भी निर्देशित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान दास की हालत गंभीर

इस मामले अस्पताल में भर्ती भगवान दास की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि भगवान दास की पत्नी गीता देवी की पहले सड़क हादसे में मृत्यु हो चुकी है। उसकी कोई संतान भी नहीं है। इसलिए उसके इलाज में आर्थिक समस्या आ रही है। ग्रामीण चंदा से इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों ने मंत्री धर्मपाल सिंह से भी भगवान दास की मदद की गुहार लगाई। इस पर उन्होंने डॉक्टर से बात कर हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed