{"_id":"5f6120df8ebc3e61f7153236","slug":"angry-young-man-hanged-himself-after-his-wife-did-not-make-cock-baheri-news-bly419867596","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने मुर्गा नहीं बनाया तो गुस्से में युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने मुर्गा नहीं बनाया तो गुस्से में युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
शेरगढ़ (बरेली)। पत्नी के मुर्गा बनाने से मना करने पर एक युवक ने गुस्से में यूकेलिप्टस के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से घर में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव वैरमनगर निवासी 45 वर्षीय मनचंद राठौर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार शाम जब वह मजदूरी करके घर लौटा तो मुर्गा खरीदकर ले गया। घरवालों ने बताया कि मनचंद के अलावा बाकी सभी लोग शाकाहारी हैं। लिहाजा उसकी पत्नी अपने हाथ से मीट-मुर्गा बनाने से परहेज करती है। मनचंद ने जब पत्नी से मुर्गा बनाने को कहा तो उसने यह कहकर मना कर दिया कि वह मसाला पीस देगी, बना खुद लेना। इससे नाराज होकर मनचंद घर से चला गया और कल्लू बख्श के खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से लुंगी का फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह घरवालों को उसका शव पेड़ पर लटका मिला तो कोहराम मच गया। मृतक के तीन बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।