{"_id":"6a207050abdaaca0250d23f1","slug":"angry-over-the-breakup-obscene-photos-of-the-girl-went-viral-bareilly-news-c-4-bly1053-897900-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रिश्ता टूटने से नाराज होकर युवती के अश्लील फोटो किए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रिश्ता टूटने से नाराज होकर युवती के अश्लील फोटो किए वायरल
विज्ञापन
बरेली। रिश्ता टूटने से नाराज युवक ने युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती ने इज्जत नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती ने थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि छह साल पहले मेरठ निवासी राजकुमार उर्फ राजीव से उसकी शादी की बात चली थी। इस बीच राजकुमार उसे घुमाने ले गया। बहाने से उसके अश्लील फोटो ले लिए।
युवती को जब राजकुमार के चालचलन के बारे में पता चला तो उसने शादी करने से मना कर दिया। राजकुमार नाराज होकर युवती से रंजिश मानने लगा। कई बार राजकुमार ने रास्ते में युवती से अभद्रता की। अलग-अलग नंबरों से जान से मारने की धमकी दी।
30 मई को राजकुमार ने युवती की आपत्तिजनक फोटो अपनी फेसबुक स्टोरी पर लगा दी। रिश्तेदारों को भी फोन कर गालियां दी गईं।