{"_id":"64d0cad9c18cb89d5d0d8d57","slug":"angry-kanwariyas-stones-pelting-on-truck-after-accident-in-bareilly-2023-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में हादसे के बाद बवाल: वाहन को टक्कर लगने से गुस्साए कांवड़ियों ने किया पथराव, ट्रक के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में हादसे के बाद बवाल: वाहन को टक्कर लगने से गुस्साए कांवड़ियों ने किया पथराव, ट्रक के शीशे तोड़े
Mon, 07 Aug 2023 04:14 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Aug 2023 04:14 PM IST
सार
रिठौरा क्षेत्र में सोमवार तड़के वाहन को टक्कर लगने से गुस्साए कांवड़ियों ने बवाल कर दिया। पीलीभीत हाईवे पर जाम लगाकर पथराव किया। ट्रक के शीशे तोड़े डाले।
विज्ञापन
कांवड़ियों ने ट्रक के शीशे तोड़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के रिठौरा क्षेत्र में सोमवार तड़के सड़क किनारे खड़े कांवड़ियों के वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दो कांवड़िये घायल हो गए। घटना से आक्रोशित कांवड़ियों ने ट्रक को रोक लिया और बवाल कर दिया। ट्रक पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। करीब पांच घंटे तक हंगामा चला। पुलिस ने समझा-बुझाकर कांवड़ियों को मनाया।
विज्ञापन
रिठौरा क्षेत्र में पीलीभीत हाईवे पर कांवड़ियों का डीजे लदा वाहन खड़ा था। सोमवार तड़के उनके वाहन को भूसे से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दो कांवड़िये घायल हो गए थे। गुस्साए कांवड़ियों ने पीलीभीत हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
कांवड़ियों ने ट्रक पर पत्थरबाजी कर दी। ट्रक के शीशे तोड़ डाले। ट्रक चालक को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे मामला शांत किया। इसके बाद कांवड़िये जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। घटना के बाद करीब पांच घंटे तक हाईवे पर हंगामा होता रहा। इससे जाम की स्थिति भी बन गई थी।