फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Angry farmer plowed crop due to non-payment of sugarcane

गुस्सा: गन्ने का भुगतान न होने से नाराज किसान ने जोती फसल, 10 लाख रुपये का भुगतान मिल पर बकाया

Fri, 04 Jun 2021 10:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Jun 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Angry farmer plowed crop due to non-payment of sugarcane
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ ब्लॉक के एक किसान ने गन्ने का बकाया भुगतान न मिलने से नाराज होकर बृहस्पतिवार को एक एकड़ गन्ने की खड़ी फसल जोत डाली। 
विज्ञापन


बरौला ग्राम पंचायत के प्रधान सुरजन सिंह के भाई सर्वजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह ने बताया कि बजाज मिल खंभारखेड़ा में पूरे सत्र में उन्होंने 60 पर्चियां लगाई थीं, जिसका 10 लाख रुपये का भुगतान मिल पर बकाया है और उसमें से एक नया पैसा नहीं मिला है। 


बताया कि दर्जनों बार मिल से लेकर गन्ना विभाग के ऑफिस के चक्कर काटे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। खेतों में बीज, कीटनाशक, खाद  सहित कई दवाओं के इस्तेमाल से एक एकड़ फसल में हजारों का खर्चा आता है, लेकिन मिल ने एक फूटी कौड़ी नहीं दी। बताया कि जैसे-तैसे इंतजाम करके खाद और बीज का सामान लाते हैं, जिससे कर्ज भी हो जाता है। 
विज्ञापन


समय पर पैसा न मिलने से परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। इससे नाराज होकर उन्होंने एक एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल की जुताई कर अपने गुस्से का इजहार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed