फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Angered by Sitarganj depot management, they started a strike

Bareilly News: सितारगंज डिपो प्रबंधन से खफा होकर शुरू की हड़ताल

Sat, 21 Dec 2024 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Angered by Sitarganj depot management, they started a strike
आंवला। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम बल्क तेल डिपो गेट पर शुक्रवार दोपहर पेट्रोलियम टैंकर चालक एवं परिचालक यूनियन के तत्वावधान में दर्जनों टैंकर चालक व परिचालकों ने हड़ताल की।
विज्ञापन

सितारगंज डिपो प्रबंधन के खिलाफ यूनियन सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए उत्पीड़ऩ व शोषण करने का आरोप लगाया। इससे डिपो से जाने वाले टैंकरों से बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद व उत्तराखंड के सितारगंज की आपूर्ति प्रभावित होगी। संगठन पदाधिकारियों का कहना था कि सितारगंज डिपो द्वारा पेट्रोल में 15 प्रतिशत एथेनाल मिलाया जाता है। डिपो प्रबंधन द्वारा मानक से कम-ज्यादा एथेनॉल होने के शक में तीन टैंकरों के सैंपल 13 नवंबर को भरवाए गए थे। दो दिन बाद आई रिपोर्ट में सैंपल फेल होने की दशा में ट्रांसपोर्टर के अनुरोध पर पुन: सैंपल भरवाए गए। रिपोर्ट एक महीना बीत जाने के बाद अभी तक न देकर तीसरी बार सैंपल भरवाने की बात कही जा रही है। इस कारण पिछले सवा महीने से तीनों टैंकर को सितारगंज डिपों में खड़ा कर लिया गया है।
विज्ञापन

डिपो प्रबंधन की हठधर्मिता के चलते ट्रांसपोर्ट्स को भारी नुकसान के साथ ही चालक परिचालकों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में गजेंद्र सिंह, गुरनेक सिंह, रवि गुप्ता, संजय कुमार, सियाराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चालक-परिचालकों की समस्या को लेकर सितारगंज डिपो प्रबंधन से बात की है। जल्द ही दोनों पक्षों के बीच बातचीत करके समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
- नहने राम, एसडीएम

छोटेलाल दिवाकर।

छोटेलाल दिवाकर।

छोटेलाल दिवाकर।

छोटेलाल दिवाकर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed