फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Angered by Saraf's death, traders kept the market closed

Bareilly News: सराफ की मौत से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार रखा बंद

Thu, 26 Sep 2024 06:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 26 Sep 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Angered by Saraf's death, traders kept the market closed
आंवला। लुटेरों की गोली से घायल सराफा व्यापारी श्रीकांत पाटिल की मौत के बाद व्यापार मंडल ने बुधवार काे नगर का पूरा बाजार बंद करा दिया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर कई जगह जाम लगाया। कैबिनेट मंत्री का घेराव कर इंस्पेक्टर को हटाने की मांग की। मंत्री ने अफसरों से बात कर दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर व्यापारियों ने दुकानें खोलीं।
विज्ञापन

छह दिन पहले पुलिस चौकी के पास कच्चा कटरा में लुटेरों की गोली का शिकार हुए सराफा व्यापारी श्रीकांत पाटिल ने बरेली के निजी अस्पताल में मंगलवार रात दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर की निष्क्रिय भूमिका को लेकर व्यापारियों में आक्रोश था। व्यापार मंडल के सभी संगठनों के संयुक्त आह्वान पर बुधवार को बाजार बंद रखा गया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते व्यापारियों ने बाइक रैली निकाली। स्टेट बैंक चौराहा, गंज त्रिपोलिया, पुरैना तिराहे पर काफी देर जाम लगाया।
विज्ञापन

व्यापारियों को समझाने पहुंचे प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का व्यापारियों व मोहल्लेवालों ने घेराव किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। मंत्री से नगर में बढ़ती चोरियों में पुलिस की भूमिका खराब बताते हुए मौजूदा इंस्पेक्टर को हटाने की मांग की। मंत्री ने अपने आवास पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों संग बैठक की। वहीं से मोबाइल पर उच्चाधिकारियों से बात कर दो दिन में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। दोपहर बाद व्यापारियों ने दुकान के शटर उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली। सराफ के साथ हुई घटना के खुलासे को मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस की चार टीम गठित कर खुलासे में लगाई हैं। एसएसपी ने बताया कि दो टीम सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही हैं। इनसे कई संदिग्धों के फोटो मिले हैं जिनकी शिनाख्त कराई जा रही है। एसएसपी ने बताया कि एसओजी व सर्विलांस टीम को भी जल्द व सटीक खुलासे के लिए लगाया है। व्यापारियों की शिकायत पर भी संज्ञान लेकर जांच कराई जा रही है।
मंगलवार रात आठ बजे पाटिल की मौत के बाद परिजनों के अनुरोध पर डीएम व एसएसपी ने रात में ही पोस्टमार्टम कराने की आदेश दिया था। रात तीन बजे पोस्टमार्टम किया गया। इसमें पेट में घाव मिला पर गोली नहीं मिली। गोली पार भी नहीं निकली थी। तब पुलिस ने डॉक्टर को बताया कि गोली अस्पताल में ऑपरेशन से निकाल दी गई है। इस ऑपरेशन का वीडियो भी दिखाया गया। रात में ही महाराष्ट्र से एंबुलेंस आ गई। परिवार के लोग सुबह चार बजे शव लेकर महाराष्ट्र रवाना हो गए।


पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार की रात कच्चा कटरा निवासी सराफा व्यापारी श्रीकांत पाटिल (52) को बदमाशों ने गोली मार दी थी। बदमाश पड़ोस के बंद मकान का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। आहट पर पाटिल ने उन्हें रोका तो बदमाशों ने गोली चला दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने श्रीकांत को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें बरेली के निजी अस्पताल लाया गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील गुप्ता, विजय गुप्ता, पंडित अमित शर्मा, मशकूर खां, राजेश सक्सेना, अनुपम शंखधार, रोहित गुप्ता, गुलजारी लाल चंद्रा, रोहित राजपूत, वरुण अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, वेदप्रकाश आनंद आदि मौजूद रहे।


राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मृतक व्यापारी के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही घटना का जल्द पर्दाफाश किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अमित मिश्रा, नीरज चौरसिया, रितेश शर्मा, ठाकुर सर्वेश सिंह आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed