{"_id":"66aebff2c4cde010150ed107","slug":"anger-erupted-over-not-changing-the-transformer-ruckus-at-the-sub-station-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100292-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर फूटा गुस्सा, उपकेंद्र पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर फूटा गुस्सा, उपकेंद्र पर हंगामा
विज्ञापन
भुता। 25 दिनों से ग्राम रसूलपुर वाहनपुर गांव के दो ट्रांसफर खराब पड़े हैं। इसको लेकर ग्रामीण उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण उपभोक्ताओं ने एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता बरेली को भेजकर शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर वाहनपुर के ग्रामीणों का कहना है कि दो खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को अब तक नहीं बदले जाने से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है। उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जूनियर इंजीनियर संतोष कुमार से भी की थी। उन्होंने आजकल कहकर मामले को टरका दिया। इससे तंग आकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई व खेती भी संकट बना हुआ है।
गुस्साए ग्रामीणों का कहना है अगर जल्द विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो वे बिजली उपकरण लाकर भुता बिजली उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मंगलसेन, केशव कुमार, भूपेंद्र पाल, गौरव पाठक, ज्ञानवती, अभिषेक, अजय पाल, रामोतार, दुर्गेश आदि लोग शामिल रहे। इधर, एसडीओ अक्षय कुमार का कहना है कि शीघ्र खराब ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत व्यवस्था ठीक कराई जाएगी। संवाद