फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   .. and children's gaze on pea cheese

.. और बच्चों की मटर पनीर पर लगी रही टकटकी

Fri, 14 Feb 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
.. and children's gaze on pea cheese
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
रिछा। दमखोदा प्राइमरी स्कूल में चल रही कार्यशाला के बाद शिक्षकों ने मटर पनीर का आनंद उठाया। इसी दौरान मिड डे मील में बच्चे भी भोजन कर रहे थे। शिक्षकों की प्लेट में मटर पनीर देखकर उनका मन मचल गया। उनकी निगाहें मटर पनीर पर इस कदर थी कि वे अपनी थाली के भोजन को देख भी नहीं दे थे। हालांकि बच्चों ने चुपचाप भोजन किया और चले गए।
विज्ञापन

रिछा ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला दमखोदा प्राइमरी स्कूल में बुधवार से शुरू हुई। पहले दिन बच्चों से गद्दे उठवाए गए। दूसरे दिन उन्हीं बच्चों की तरफ देखा भी नहीं गया। गुरुवार दोपहर में शिक्षकों के लिए भोजन में मटर पनीर बनाया गया। प्रशिक्षण के उपरांत शिक्षक जुटे और भोजन का आनंद लेने लगे। इसी दौरान स्कूल के बच्चे मिड डे मील में भोजन के लिए जुटे। एक तरफ शिक्षक तो दूसरी तरफ बच्चे भोजन कर रहे थे। बच्चों ने शिक्षकों की प्लेट में मटर पनीर देखा तो उस पर उनकी टकटकी लग गई। काफी देर तक बच्चे देखते रहे। बाद में भोजन कर बच्चे चले गए। उधर, प्रशिक्षण से बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। इस संबंध में प्रभारी बीएसए/डायट प्राचार्य ने बताया कि प्रशिक्षण पांच दिन तक चलेगा। इसके बाद कार्यशाला के आयोजन की जांच कराई जाएगी। वहीं प्रांतीय संगठन के मंत्री हरीश बाबू शर्मा ने बताया कि संगठन शिक्षकों व अधिकारियों के बीच एक रचनात्मक कड़ी है। अच्छा होता ऐसे आयोजन के पूर्व सुझाव मांगे जाते। बीईओ दूरदर्शिता से काम न करके सरकार की भी फजीहत करा रहे हैं। प्रभारी बीएसए को एक्शन लेना चाहिए।
विज्ञापन


बीआरसी पर पड़े रहे ताले
दमखोदा स्कूल में प्रशिक्षण कार्यशाला होने से बीईओ के मुख्यालय बीआरसी केंद्र रिछा पर ताले पडे़ रहे। बीईओ ने दफ्तर में काम करने वाले दोनों कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर व लेखाकार को भी कार्यक्रम में लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed