फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   An unknown person who was beaten up thinking he was a drone thief died during treatment

Bareilly News: ड्रोन चोर समझकर पीटे गए अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

Fri, 01 Aug 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
An unknown person who was beaten up thinking he was a drone thief died during treatment
भोजीपुरा। एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति को ड्रोन चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेमौर में बृहस्पतिवार की सुबह तड़के गांव में एक अज्ञात व्यक्ति घूमता हुआ दिखा। फिर ग्रामीणों ने ड्रोन चोर का हल्ला मचा दिया। ग्रामीणों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर आई पुलिस ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान दोपहर में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन

शाम पांच बजे प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी फोर्स को लेकर गांव मेमौर पहुंचे और घटना की जांच की। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि 50 वर्षीय व्यक्ति को पीटने के बाद गांव में ई-रिक्शा से गांव में ले गए। वहां भी उसकी पिटाई की गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ पर रिपोर्ट दर्ज, एक ग्रामीण हिरासत में
पुलिस ने मेमौर निवासी निर्दोष, लालता प्रसाद, धर्मेंद्र, विकास व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में ई-रिक्शा चालक हरि प्रसाद को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसका ई-रिक्शा सीज कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed