{"_id":"6825042f40c300936e0e8fc2","slug":"an-old-man-molested-a-girl-hindu-organizations-surrounded-the-police-station-bareilly-news-c-400-1-ala1001-1180-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वृद्ध ने बच्ची से की छेड़खानी, हिंदू संगठनों ने थाने को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वृद्ध ने बच्ची से की छेड़खानी, हिंदू संगठनों ने थाने को घेरा
विज्ञापन
आंवला। थाने में मौजूद हिंदुवादी संगठन कार्यकर्ता-संवाद
आंवला। घर के
बाथरूम में बंदकर बच्ची से छेड़खानी के मामले में हिंदू संगठनों ने बुधवार को थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी 65 वर्षीय वृद्ध रहीस अहमद को हिरासत में ले लिया है।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वे दूध बेचने का कार्य करते हैं। उनकी नौ साल की बच्ची मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय के घर में रोजाना की तरह ही सुबह दूध पहुंचाने गई थी तो 65 साल के वृद्ध ने गलत नियत से बेटी को पकड़ लिया और बाथरूम में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी की।
आरोपी के चंगुल से बचकर डरी सहमी रोती हुई बच्ची घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। परिवार का सदस्य हिंदूवादी संगठनों के दर्जनों पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ आरोपी के घर के बाहर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। उधर, दूसरे समुदाय के भी लोग भी आ गए, तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके की संवेदनशीलता भांपकर आरोपी को थाने ले आई। इसके बाद कार्यकर्ता थाने पहुंचकर हंगामा किया। कोतवाल से आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
पैरवी के लिए पालिका चेयरमैन पहुंचे तो हुई नोकझोंक
आरोपी की पैरवी में जब उसके रिश्तेदार ईंट-भट्ठा संचालक व पालिका चेयरमैन के साथ थाने पहुंचे तो उनको देख संगठन कार्यकर्ता भड़क उठे और दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक भी हुई। इसी दौरान सीओ नितिन कुमार भी थाने पहुंचे और कार्यकर्ताओं से धैर्य व संयम बनाए रखने को कहा। बाद में पीड़िता के बाबा की तहरीर पर आरोपी रहीस अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। बताया जाता है कि आरोपी होलसेल का काम करता है। संवाद