फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amrit Pal, Adway, Shaurya and Mohammad Shishan scored the goals to seal the victory.

Bareilly News: अमृत पाल, अद्वय, शौर्य और मोहम्मद शिशान ने गोल दागकर दिलाई जीत

Fri, 24 Apr 2026 06:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 24 Apr 2026 06:18 AM IST
विज्ञापन
Amrit Pal, Adway, Shaurya and Mohammad Shishan scored the goals to seal the victory.
भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस मैदान पर खेले जा रहे श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। डीपीएस, हार्टमैन कॉलेज, आर्मी पब्लिक स्कूल (सीनियर विंग) और चाइल्ड केयर बिशप कॉनराड स्कूल की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन

पहले क्वार्टर फाइनल मैच में डीपीएस ने सोबती पब्लिक स्कूल को 4-2 से हराया। डीपीएस की ओर से अमृत पाल, अद्वय, शौर्य और मोहम्मद शिशान ने गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। दूसरे क्वार्टर फाइनल में हार्टमैन कॉलेज ने एसआर इंटरनेशनल स्कूल को 5-0 से करारी शिकस्त दी। हार्टमैन के लिए साई मेहता, अभिनव कटियार, महद खान, काव्यांश खन्ना और जसकरन सिंह ने एक-एक गोल किए।
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल (सीनियर विंग) ने कृष्णा पब्लिक स्कूल पर 9-0 की बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में हर्षित शाही ने हैट्रिक गोल किए। दक्ष, आर्यन सिंह, वंश, इशांत देव और राजेश ने एक-एक गोल का योगदान दिया। रोमांचक चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में चाइल्ड केयर बिशप कॉनराड स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल (जूनियर विंग) को 2-1 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से ऋतुराज ने दो गोल किए। इस दौरान बरेली जिला फुटबॉल संघ के सचिव मून रॉबिन्सन और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी व कोच नसीम अख्तर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed