फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amin who came to collect dues was attacked, RC was torn and thrown away

Bareilly News: बकाया वसूली के लिए पहुंचे अमीन पर हमला, आरसी फाड़कर फेंकी

Sat, 08 Mar 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Amin who came to collect dues was attacked, RC was torn and thrown away
बरेली। बिजली निगम के बकायेदारों से वसूली के लिए पहुंचे तहसील सदर के संग्रह अमीन पर पूरे परिवार ने हमला कर दिया। आरसी फाड़कर फेंक दी। अमीन ने किसी तरह भागकर जान बचाई। बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तहसील सदर में तैनात संग्रह अमीन मनोज कुमार यादव का कहना है कि कटरा चांद खां निवासी आशद अली और अफसान अली के खिलाफ बिजली चोरी में 2.17 लाख रुपये की आरसी है। शुक्रवार शाम 4:45 बजे वह आरसी लेकर इनके घर वसूली के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

दोनों के पिता इरशाद घर के बाहर आए तो उन्होंने आरसी के संबंध में जानकारी दी। इसी दौरान आशद और अफसान भी आ गए। तीनों ने उन पर हमला बोल दिया। गालियां दीं और आरसी फाड़कर फेंक दी। इरशाद की पत्नी और बेटी ने भी मारपीट की। सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed