फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   amidst complete lockdown alcohol supply continues in bareilly up

बरेली: लॉकडाउन में भी बिक रही शराब, पुलिस ने शुरू किए छापे, एक गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2020 01:05 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 09 Apr 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
amidst complete lockdown alcohol supply continues in bareilly up
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश में पूरी तरह लॉकडाउन घोषित होने के बावजूद बरेली जिले में शराब के शौकीनों को बैकडोर से शराब उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में दोगुने दामों पर शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस की मिलीभगत से चल रहे धंधे में माफिया मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। 
विज्ञापन


बुधवार रात सर्किटहाउस के पास शराब की दुकान खोलकर बिक्री की जा रही थी। इस दौरान पीआरवी को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने सेल्समैन अनूप सक्सेना को गिरफ्तार कर दुकान मालिक आशू तलवार के खिलाफ कार्रवाई की। अमर उजाला ने यह खबर प्रकाशित की, जसके बाद पुलिस महकमा इसे लेकर और भी सख्त हो गया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने जिले भर में पुलिस को शराब की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रेमनगर पुलिस ने गुरुवार सुबह डेलापीर चौराहे की देसी शराब दुकान से शराब खरीदकर ले जाते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास कट्टे में शराब के कई क्वार्टर मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने बताया कि दुकान के मालिक का नाम सुमन वार्ष्णेय है। वह उनके परिवार के सदस्य से यह शराब लेकर जा रहा था। इसके बदले उसे 4500 रुपये दिए गए थे। पुलिस को शक है कि सूरज इस शराब को और ज्यादा रेट पर शौकीनों को सप्लाई करता होगा। फिलहाल पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed