फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amendments to tax bills are being stalled by objections; an investigation will uncover many cases.

Bareilly News: आपत्ति लगाकर अटकाए जा रहे टैक्स बिल के संशोधन, जांच हो तो कई मामले खुलेंगे

Fri, 03 Oct 2025 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Amendments to tax bills are being stalled by objections; an investigation will uncover many cases.
नगर निगम की बैठक में भी उठा था मुद्दा, अब बोर्ड की विशेष बैठक में निस्तारण की उम्मीद
विज्ञापन

बरेली। आपत्ति लगाकर टैक्स बिलों में संशोधन और त्रुटि संबंधी मामले अटकाए जा रहे हैं। भ्रष्टाचार में जेल भेजे गए नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर तुषार श्रीवास्तव के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे मामले हैं। पार्षदों का दावा है कि अगर निष्पक्ष तरीके से जांच हो जाए तो कई मामले और खुलेंगे। 30 सितंबर को हुई नगर निगम की बैठक में यह मुद्दा उठा था। तब तय हुआ कि लंबित मामलों के निस्तारण के लिए महापौर की अध्यक्षता में बोर्ड की विशेष बैठक की जाए, जिसमें टैक्स विभाग के अधिकारी भी शामिल हों और कार्यकारिणी के सदस्य करदाताओं का दर्द बयां करें। नगर निगम के अधिकारी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान कराएं।

पूर्व सांसद के बेटे को नहीं मिल रहा टैक्स का बिल
टैक्स के बिलों में खेल की कई शिकायतें पहले भी आईं। ताजा मामला आंवला से सांसद रहे दिवंगत राजवीर सिंह के बेटे धीरेंद्रवीर सिंह का है। उन्होंने बताया कि अयूब खां चौराहे पर स्थित भवन का 2017 तक टैक्स जमा है। साल 2018 से बिल नहीं आया। अलबत्ता अधिक बकाया न होने पाए, इसलिए तीन सालों में उन्होंने तीन लाख रुपये जमा किए। अब तक बकाया को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है, जबकि वह प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। जब बिल नहीं मिला तो पैरवी में पार्षद सतीश कातिब मम्मा भी पहुंचे। मम्मा ने बताया कि डेढ़ साल में कई बार कार्यालय तक गए। बिल नहीं मिला।
विज्ञापन


सैदपुर हॉकिंस के स्कूल का बिल 10 साल में नहीं किया ठीक
सैदपुर हॉकिंस स्थित चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के टैक्स का बिल 10 साल में ठीक नहीं किया गया। शशांक सक्सेना स्कूल प्रबंधक हैं। इनके पिता और बीएसएनएल के सेवानिवृत्त एसडीओ तेज कुमार सक्सेना ने बताया कि स्कूल गृहकर के दायरे से बाहर होते हैं। नगर निगम के कर विभाग ने इस नियम का पालन नहीं कराया। वह कई बार प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। अप्रैल 2025 में 1,12,613 रुपये का टैक्स बिल उन्हें थमाया गया है, इसमें गृहकर भी शामिल है। इस मामले में वह कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी से भी मिल चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


--
मेरे पास जो भी मामले आए हैं, उनको लेकर जोनल कार्यालयों को समाधान के आदेश दिए हैं। अगर किसी के टैक्स बिल की समस्या है तो उसका भी समाधान कराएंगे। - पीके द्विवेदी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article