फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ambedkar's statue was damaged, protest

Bareilly News: आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, प्रदर्शन

Fri, 11 Apr 2025 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar's statue was damaged, protest
हाफिजगंज। क्षेत्र के पंडरी नौमहला गांव में असामाजिक तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीण और भीम आर्मी के सदस्यों ने जमकर प्रदर्शन किया। शिकायत मिलने पर इंस्पेक्टर हाफिजगंज पवन कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। मामले में अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पंडरी नौमहला गांव में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। बुधवार की रात ईंट मारकर किसी ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुशील गौतम, डा. दुर्वेश अली, तहसील अध्यक्ष सुरजीत सिंह आदि पहुंच गए और पुलिस को सूचना देने के बाद प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो दिन में प्रतिमा बदलने और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई क आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed