फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ambedkar Jayanti in university and colleges, bowed down

विश्वविद्यालय व कॉलेजों में मनी आंबेडकर जयंती, किया नमन

Wed, 15 Apr 2020 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Jayanti in university and colleges, bowed down
बाबा साहब को पुष्प अर्पित करतीं पूर्व मेयर सुप्रिया एेरन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

डॉ. भीमराव आंबेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
बरेली। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय व शहर के विभिन्न कॉलेजों में आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा गया।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला ने कहा कि बाबा साहब बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्ति थे। उन्होंने संविधान निर्माण में केंद्रीय भूमिका निभाई। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने कहा कि दलित समाज के उत्थान में डॉ. आंबेडकर का योगदान अतुल्य है। इस दौरान चीफ प्राक्टर प्रो. बृजेश त्रिपाठी, एसके उपाध्याय, वित्त अधिकारी आनंद कुमार मौर्य, सुधांशु कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बरेली कॉलेज में भी सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए जयंती मनाई गई। इस दौरान चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा, कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन भटनागर आदि शिक्षकों ने बाबा साहब के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा अन्य कॉलेजों में भी सामाजिक दूरी की ख्याल रखते हुए जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती

बरेली। डॉ. आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके जयंती मनाई। आयोजन कोतवाली के सामने स्थित आंबेडकर पार्क में हुआ। समिति के अध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि 40 साल से बाबा साहब की जयंती व शोभायात्रा हर वर्ष निकाली जाती रही है, लेकिन लॉकडाउन के चलते इस बार सभी कार्यक्रम सीमित कर दिए गए हैं। माल्यार्पण के बाद समिति के भूपेंद्र पाल, चंदन लाल, राधेश्याम, आलोक चंद्र, डॉ. सीपी सिंह, उमेश चंद्र, अमन सिंह, राजेश सागर, संतोष सागर, राहुल सागर, सनी सागर आदि ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की गरीब बस्तियों में खाने के दो हजार पैकेट बांटे।

बाबा साहब ने देखा एक मजबूत राष्ट्र का सपना

बरेली। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, अपर नगर आयुक्त श्यामलता आनंद, कर निर्धारण अधिकारी ललितेश सक्सेना व कर निरीक्षक आरपी सिंह आदि की उपस्थिति मेें नगर निगम कार्यालय में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। इस दौरान नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने कहा कि बाबा साहब भारतीय समाज के हर वर्ग के उत्थान और एक मजबूत राष्ट्र का सपना देखते थे। इसे हम सब भारतवासियों को पूरा करना होगा। अपर नगर आयुक्त श्यामलता आनंद ने भी बाबा साहब को पिछड़े, शोषित और वंचितों का मसीहा बताया। उधर, उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ नगर निगम बरेली संगठन के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंदे व महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार ने भी बाबा साहब की जयंती मनाई। वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख महासचिव अशोक यादव ने भी आंबेडकर जयंती मनाई।

अवंतीबाई में ऑनलाइन मनी जयंती

बरेली। अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में भी बाबा साहब की जयंती मनाई गई। प्राचार्या संध्या सक्सेना ने प्राध्यापकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों एवं छात्राओं के साथ सोशल ग्रुप पर ऑनलाइन जयंती कार्यक्रम आयोजित किए। महाविद्यालय के इतिहास विषय के प्राध्यापक डॉ. इतवारी लाल ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. हिमशिखा यादव, डॉ. हेमलता आदि ने भी बाबा साहब के जीवन और उनके दर्शन पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed