Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amassed wealth through IPL betting and fraud; purchased land worth crores

Bareilly News: आईपीएल के सट्टे और फर्जीवाड़े से बने रईस, खरीदी करोड़ों की जमीन

Tue, 03 Nov 2026 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Amassed wealth through IPL betting and fraud; purchased land worth crores
बरेली। सराफा फर्म के कर्मचारी की रेकी और फिर उससे तीन करोड़ कीमत का सोना लूटने के आरोपी धर्मेंद्र पटेल और राहुल मौर्य परिवार समेत घरों से भाग गए हैं। बहुत कम वक्त में ये आईपीएल के सट्टे व अन्य तरीके की धोखाधड़ी से करोड़पति हो गए हैं।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि बिहार पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सचिन गंगवार बरेली के कारोबारी संजय खंडेलवाल की फर्म संकल्प गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड में 15 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम करता था। उसने ही संजय के कर्मचारी संजीव चौहान की रेकी की थी व वारदात की साजिश रची थी।
विज्ञापन

वारदात के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पटेल और राहुल मौर्य अभी बिहार रेल पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं। इन दोनों के बारे में बताया जाता है कि दोनों की माली हालत कुछ साल पहले तक काफी खराब थी। फिर वे सट्टेबाजी व जमीन की खरीद-फरोख्त के धंधे में उतर गए। एक नेता की सरपरस्ती में उन्होंने काफी रुपया बटोरा। कटरा व पीलीभीत बाइपास पर कई प्लॉट औने-पौने दाम में खरीद लिए। बिहार रेल पुलिस के डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बरेली के अलावा आसपास के जिलों में उनके संभावित ठिकानों व रिश्तेदारियों में दबिश दी जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही शेष सोने की बरामदगी संभव हो सकेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed