फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amar Ujala's flower exhibition will be lively from today

Bareilly News: आज से गुलजार होगी अमर उजाला की पुष्प प्रदर्शनी

Fri, 13 Mar 2026 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala's flower exhibition will be lively from today
बरेली। सिविल लाइंस स्थित अमर उजाला कार्यालय परिसर शुक्रवार से तीन दिन तक रंग-बिरंगे फूलों, कैक्टस और बोन्जाई से गुलजार होगा। इसके लिए 13 मार्च को सुबह नौ बजे तक प्रविष्टियां ली जाएंगी। निर्णायक मंडल की ओर से चुनी गईं खास प्रविष्टियों को प्रदर्शनी के अंतिम दिन 15 मार्च को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला का यह सालाना आयोजन तीन दिन तक चलेगा। इसमें पुष्प प्रेमियों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। फूलों की दुनिया में आकर शहरवासी खुशनुमा पल गुजार सकते हैं। फूलों के साथ फोटो लेकर यादें संजो सकते हैं। यह प्रदर्शनी सीजनल फ्लावर, कट फ्लावर, असाधारण वैरायटी कैक्टस, बोन्जाई एवं गार्डन वर्ग में रहेगी। इसमें शामिल होने के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। अमर उजाला की तरफ से विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र दिए जाएंगे। प्रदर्शनी में सेल्फी प्वॉइंट भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। निर्णायक मंडल में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के हेड ऑफ प्लांट साइंस विभाग प्रो. आलोक श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार और आईवीआरआई कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं बागवानी विशेषज्ञ डॉ. रंजीत सिंह रहेंगे।
विज्ञापन

यहां कराएं पंजीकरण
प्रदर्शनी में प्रविष्टि देने और अन्य जानकारी के लिए अमर उजाला के मोबाइल नंबर 7617701799 पर कॉल या मेसेज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed