फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मदद की मोहताज नहीं, बेटियां खुद की रक्षा को बनें काबिल

Tue, 19 Feb 2019 03:52 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 19 Feb 2019 03:52 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita campaign in Bareilly Umesh Kumar Singh gives Secure training to girls
Amar Ujala aprajita

अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत सोमवार का दिन बच्चियों के लिए बेहद खास रहा। इंटरनेशनल जूडो खिलाड़ी फोर डान ब्लैकबेल्ट और डीएसपी पद से रिटायर्ड उमेश कुमार सिंह ने बच्चियों को न केवल आत्मरक्षा के गुर सिखाए, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने बच्चियों से कहा, शारीरिक कमजोरी को कभी हावी न होने दें। अगर जूडो की तकनीक आती है तो कम ताकत लगाकर भी अपने से दो गुने वजन के व्यक्ति को चित किया जा सकता है। इस मौके पर उन्होंने अपराजिता अभियान की शपथ भी दिलाई।

Amar Ujala Aparajita campaign in Bareilly Umesh Kumar Singh gives Secure training to girls
Amar Ujala aprajita

अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत नारी गरिमा और सशक्तिकरण की मुहिम चल रही है। क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में चल रही जूडो प्रतियोगिता में सोमवार को खास सत्र अभियान के तहत रखा गया। विद्यार्थियों को अभियान की जानकारी दी गई और शपथ दिलाई गई। खास सत्र पिछले साल कामनवेल्थ ग्रांड मास्टर जूडो चैंपियनशिप में सिल्वर मेडलिस्ट और भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई, यूपी के भूतपूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव समेत कई बड़े नेताओं के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर रहे उमेश कुमार सिंह ने खासतौर से बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। जूडो जापान का खेल है जो आज दुनिया के 170 देशों में खेला जाता है।
 

Amar Ujala Aparajita campaign in Bareilly Umesh Kumar Singh gives Secure training to girls
Amar Ujala aprajita

बेसिक तकनीक से लेकर खास तकनीक के बारे में उन्होंने बताया। हर तकनीक का नमूना भी पेश किया और बताया कि अगर सामने वाले को चित करना है तो कम से कम ताकत लगाकर कैसे किया जा सकता है। उन्होंने बच्चियों को बताया कि आज दूसरे की मदद लेने के बजाए अपनी रक्षा करना खुद सीखें ताकि वक्त पड़ने पर वह सामने वाले पर बीस साबित हो सकें। उन्होंने बताया कि हर खिलाड़ी को अपनी खास तकनीक डेवलप करनी चाहिए। यही उसकी ताकत बनती है। उन्होंने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की सराहना की। कहा कि इस तरह की मुहिम के तहत सिर्फ सेमिनार या व्याख्यान ही नहीं, बल्कि आत्मरक्षा के गुर सिखाने की पाठशाला भी लगाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita campaign in Bareilly Umesh Kumar Singh gives Secure training to girls
Amar Ujala aprajita
शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिले मेडल

जूडो एसोसिएशन की तरफ से तुलसीनगर स्थित क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में खेली गई अंतर मंडलीय जूडो प्रतियोगिता में सोमवार को विजेता खिलाड़ियों को मेडल दिए गए। समापन पर इंटरनेशनल जूडो खिलाड़ी और डीएसपी पद से रिटायर्ड उमेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को जूडो तकनीक की बारीकियां बताईं। उनको प्रशिक्षण भी दिया। छोटे बच्चों में हार्टमन कॉलेज विजेता रहा, जबकि दूसरे नंबर पर कैस्ट्रल पब्लिक स्कूल रहा। जूनियर में बीएल इंटरनेशनल स्कूल विजेता और पीएमएस उपविजेता रहा। सब जूनियर बालक में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल विजेता और रिनैसेस एकेडमी द्वितीय रहा। सब जूनियर बालिका में रिनैसेस एकेडमी प्रथम और क्रिसेंट स्कूल द्वितीय रहा। मिनी ग्रुप में क्रिसेंट स्कूल प्रथम और जिंगेल बेल्स द्वितीय रहा।

 
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita campaign in Bareilly Umesh Kumar Singh gives Secure training to girls
Amar Ujala aprajita

वरधान हार्टमैन कॉलेज, आयत फातिमा पुलिस मार्डन स्कूल, दिपांशी द रिनैसेस एकेडमी, सीरत वालिया चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल, प्रयांश कृष्णा पब्लिक स्कूल, श्रद्धा जीआरएम, अब्दुल मुजीद क्रिसेंट स्कूल, आशीष सेक्रेड हार्ट्स स्कूल और शौर्य गुप्ता डीपीएस को गोल्ड मेडल मिला। शाही, हरशिका, मोहम्मद मुनीर, तनिष्का, जुनैद, अलैना ने रजत पदक जीता। मोहम्मद अनस, मोहम्मद मुनीर, ऐश्वर्या, आहद, दीपक कुमार, प्रियांशी को कांस्य पदक मिला। इस मौके पर प्रधानाचार्य सहरिश हुसैन, शादाब आलम, इंटरनेशनल जूडो खिलाड़ी सुहेल अहमद, मनोज कुमार, सूरज, भूमिका, संजू आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed