अमर उजाला की अपील पर शुक्रवार शाम बूंदाबांदी के बीच सैकड़ों लोग पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए डीडीपुरम के शहीद चौक पर इकट्ठे हुए। नम आंखों से यहां मोमबत्तियां रोशन करने के बाद दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पड़ोसी देश की कायर हरकत पर दुख और आक्रोश भी जताया। सरकार से मांग की कि राजनीतिक मतभेद भुलाकर अब इजरायल की तरह आतंकियों के खिलाफ आर-पार का फैसला लिया जाए।
{"_id":"5c67449ebdec22737361c488","slug":"bareilly-residents-tributes-to-the-martyrs-of-pulwama-attack-on-the-appeal-of-amar-ujala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बरेली : अब रहम न राजनीति.. दुश्मन को करो नेस्तनाबूद , सीआरपीएफ जवानों की शहादत से गमजदा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली : अब रहम न राजनीति.. दुश्मन को करो नेस्तनाबूद , सीआरपीएफ जवानों की शहादत से गमजदा शहर
Sat, 16 Feb 2019 04:30 AM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: यशवीर सिंह
Updated Sat, 16 Feb 2019 04:30 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला की अपील पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने उमड़े शहरवासी
अमर उजाला की अपील पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने उमड़े शहरवासी
इस दौरान ‘वंदेमातरम..’, ‘वीर जवान अमर रहें’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे भी फिजा में गूंजते रहे। अमर उजाला की अपील पर शहर के तमाम संगठनों के साथ आम लोग भी शाम साढ़े सात बजे डीडीपुरम में शहीद चौक पर इकट्ठे हुए। दो मिनट का मौन रखने के बाद मोमबत्ती जलाकर पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों में व्यापारी, डॉक्टर, जनप्रतिनिधि, महिलाएं, बच्चे, अधिकारी और कर्मचारी सभी शामिल थे।
अमर उजाला की अपील पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने उमड़े शहरवासी
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभी ने एक स्वर से आतंक की पनाहगाह बने पड़ोसी देश को सबक सिखाने की मांग की। हर किसी का यही कहना था कि छद्म युद्ध में लगातार हमारे जवान मारे जा रहे हैं। अब सरकार को कठोर निर्णय लेना चाहिए। विपक्षी राजनीतिक दल भी मतभेद भुलाकर देश के दुश्मनों को सबक सिखाने के लिए सरकार साथ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की अपील पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने उमड़े शहरवासी
कार्यक्रम में बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय, आईएमए से डॉ. विमल भारद्वाज, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से डॉ. विनोद शर्मा , महिला जाग्रति मंच से मनु नीरज, प्रीति शर्मा, किरन साहू, किरन पाठक, प्रियंका सक्सेना, राजे श्री, राधा सिंह, गीता, परमेश्वरी, अनीता, भारती शर्मा, सीता सिसोदिया आदि मौजूद रहीं। इनके अलावा बज्मे गौसे आजम से समरान और इरफान सूरी, मोहसिन अख्तर, नसीम खान, असलम कुरैशी आदि भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे।
विज्ञापन
अमर उजाला की अपील पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने उमड़े शहरवासी
ये हुए शामिल
उद्योग व्यापार मंडल से राजेंद्र गुप्ता, दुर्गेश खटवानी, दर्शनलाल भाटिया, मनमोहन सब्बरवाल, प्रवीण गोयल, विजय मूलचंदानी, अवधेश अग्रवाल, शान खान, वसीम राजा, जितेंद्र देवनानी, फहीम कुरैशी, महेश कनौजिया, विपिन कोहली, जुगल सुखानी, पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल से रामकृष्ण शुक्ला, उद्यमी संदीप टंडन, डॉ. विकास वर्मा, प्रगतिशील किसान अनिल साहनी, दानिश जमाल, दीपक द्विवेदी, संजय शर्मा, राघवेंद्र वर्मा, तारा सम्राट आदि।