{"_id":"691a3bad13da1c3b6f060a85","slug":"amar-jyoti-investors-surround-the-police-station-clash-with-the-police-bareilly-news-c-4-vns1074-767739-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अमर ज्योति के निवेशकों ने घेरी कोतवाली, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अमर ज्योति के निवेशकों ने घेरी कोतवाली, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन
आरोपी निदेशक के भांजे के घर पहुंची भीड़, पुलिस अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा तो दी सामूहिक तहरीर
बरेली। बदायूं में सैकड़ों निवेशकों के करोड़ों रुपये समेटकर भागी अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड की सह कंपनी अमर ज्योति रुहेलखंड निधि लिमिटेड ने बरेली में वैसा ही फर्जीवाड़ा कर डाला है। कंपनी के निदेशक 50 हजार के इनामी दो सगे भाइयों के साथ ही उनके रिश्तेदार भी महीनों से भूमिगत हैं। निदेशक शशिकांत मौर्य का भांजा बताए जा रहे अनूप मौर्य के बाग ब्रिगटान स्थित घर पर रविवार को निवेशकों ने हंगामा किया। इसके बाद कोतवाली घेर ली। पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक हुई। दो घंटे गहमागहमी रही। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया तो निवेशकों ने सामूहिक तहरीर दी है।
कंपनी के निदेशक भाजपा के पूर्व महानगर मंत्री सूर्यकांत मौर्य व उसका भाई शशिकांत मौर्य कटरा चांद खां के निवासी हैं। उनका भांजा अनूप मौर्य बाग ब्रिगटान में रहता है। दोनों मामा के साथ अनूप भी महीनों से भागा हुआ है। हालांकि, उसका परिवार घर पर ही रहता है। कभी-कभार अनूप भी चुपके से घर आ जाता है। रविवार सुबह अनूप के आने की जानकारी मिली तो अपनी गाढ़ी कमाई गंवाने वाले निवेशकों ने उसका घर घेर लिया। अनूप के घरवालों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया तो भीड़ कोतवाली पहुंच गई।
भीड़ ने लगाए आरोप, अनूप ने एक करोड़ का मकान बनाया
भीड़ में शामिल महिला कृष्णा मौर्य ने कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम को पत्र देकर बताया कि वह अनूप की पड़ोसी हैं। उनके साथ ही मोहल्ले के 150 लोगों ने अनूप के कहने पर कंपनी में लाखों रुपये का निवेश किया था। अब कंपनी के निदेशक भाग गए हैं और उनकी रकम फंस गई है। विकास वर्मा ने कहा कि अनूप ने रकम दोगुनी करने का झांसा देकर उनसे तीन लाख रुपये जमा कराए थे। अब उन्हें मूल रकम भी वापस नहीं मिल पा रही है। रकम मांगने पर अनूप के घरवाले धमकाते हैं। कहा कि अनूप ने एक करोड़ रुपये का मकान बनाया है। उसे बेचकर वह उनकी रकम चुका सकता है।
विज्ञापन
पत्नी और मां के साथ थाने पहुंचा अनूप
पुलिस ने जब घर पर दस्तक दी तो भीड़ से बचते-बचाते पत्नी मनोरमा व मां गीता देवी के साथ अनूप कोतवाली पहुंचा। सफाई दी कि उसके मामा उसकी रकम भी लेकर भाग गए हैं। यह बात सही है कि उसने लोगों से लाखों रुपये लिए हैं, लेकिन वह कमीशन काटकर रकम मामा सूर्यकांत को दे देता था। अब उसके पास कोई रकम नहीं है। अनूप की मां ने सफाई दी कि उनका भी भाइयों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। भीड़ अक्सर उनके घर आ जाती है। ऐसे में वह लोग घबराए हुए हैं।
--
इस मामले में बदायूं व बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज हैं और कार्रवाई चल रही है। मिलते-जुलते नाम वाली किसी दूसरी कंपनी का मामला है तो पुलिस जांच करके सच्चाई सामने लाने की कोशिश करेगी। आरोपियों के रिश्तेदारों व उन सभी करीबियों पर कार्रवाई होगी, जिन्होंने निवेशकों का धन हड़पा है। - मानुष पारीक, एसपी सिटी